Entertainment

सुपरहीरो बनेंगे सलमान खान, लेकिन सामंथा रुथ प्रभु OUT! राज-डीके की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट

Salman Khan Upcoming Film: बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान अब कुछ नया करने जा रहे हैं. एक्शन और मसाला फिल्मों में धमाल मचाने के बाद अब वो पहली बार सुपरहीरो के किरदार में नजर आने वाले हैं. इस खबर ने फैंस के बीच काफी उत्साह बढ़ा दिया है, क्योंकि सलमान को इस अंदाज में पहले कभी नहीं देखा गया. इस फिल्म को फेमस डायरेक्टर जोड़ी राज निदिमोरु और कृष्णा डीके यानी राज-डीके डायरेक्ट करेंगे. ये जोड़ी अपने अलग और यूनिक कंटेंट के लिए जानी जाती है. ऐसे में सलमान खान के साथ उनका ये कॉम्बिनेशन फैंस के लिए काफी दिलचस्प होने वाला है.

सुपरहीरो बनेंगे सलमान खान, लेकिन सामंथा रुथ प्रभु OUT! राज-डीके की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट
सुपरहीरो बनेंगे सलमान खान, लेकिन सामंथा रुथ प्रभु OUT! राज-डीके की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट

की अपकमिंग सुपरहीरो फिल्म एक हाई-कॉन्सेप्ट प्रोजेक्ट होगी, जिसकी शूटिंग अक्टूबर 2026 से शुरू होने की तैयारी है. फिलहाल फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है, जहां इसकी स्क्रिप्ट, विजुअल स्केल और टेक्निकल पहलुओं पर तेजी से काम चल रहा है. न सिर्फ सलमान खान बल्कि इस फिल्म को लेकर भी काफी चर्चा में थीं. बताया जा रहा था कि वो भी इस फिल्म का हिस्सा बनेंगी. लेकिन, अब ये बात साफ हो गई है कि सामंथा फिल्म में दिखाई नहीं देंगी. फीमेल लीड की तलाश अभी भी जारी है.

सामंथा नहीं है हिस्सा

चल रही अफवाहों के अपोजिट, सामंथा इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं. फिल्म से जुड़े सूत्र ने साफ किया है कि सामंथा की कास्टिंग की खबरें पूरी तरह गलत हैं. मेक्रस अभी भी अलग-अलग विकल्पों पर विचार कर रहे हैं और अगले कुछ महीनों में फीमेल लीड को फाइनल करेंगे. बताया जा रहा है कि यह एक बड़े बजट की सुपरहीरो फिल्म होगी, जिसकी शूटिंग अक्टूबर 2026 से शुरू हो सकती है. फिलहाल फिल्म की तैयारी चल रही है और स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है. मेकर्स इसे बड़े स्तर पर बनाने की योजना बना रहे हैं, ताकि यह सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पसंद की जाए.

फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट

सलमान खान का सुपरहीरो जॉनर में कदम रखना इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्होंने पहले कई बार इस तरह की फिल्मों को लेकर ज्यादा उत्साह नहीं दिखाया था. ऐसे में अब उनका इस प्रोजेक्ट से जुड़ना खुद में एक बड़ा सरप्राइज है. वहीं राज और डीके की बात करें, तो ‘द फैमिली मैन’ जैसी सुपरहिट सीरीज देने वाली यह जोड़ी अपने यूनिक स्टोरीटेलिंग और अलग अंदाज के लिए जानी जाती है. ऐसे में सलमान और इस डायरेक्टर जोड़ी का साथ आना एक जबरदस्त कॉम्बिनेशन माना जा रहा है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply