शादी-पार्टी से लेकर तीज-त्योहार में सिल्क और बनारसी साड़ी पहनी जाती हैं। ये महंगी आती हैं इसलिए इनकी देखरेख करना भी जरूरी होता है। ये खराब न हो इसके लिए इन्हें ड्राई क्लीन करवाया जाता है। यह प्रोसेस महंगी पड़ती है। इसलिए अक्सर महिलाएं इन्हें पहनकर अलमारी में रख देती हैं। ताकि इन्हें एक-दो बार पहना ज सके।

ऐसे में आप घर पर भी इन्हें धो सकते हैं। इस काम में आपको कुछ सावधानी बरतनी चाहिए। ताकि महंगी साड़ियां खराब न हों। अगर आप कोई महंगी साड़ी घर पर धोने का सोच रहे हैं तो हमेशा उसके टैग पर पढ़ें कि वहां क्या लिखा है। सिर्फ ड्राईक्लीन लिखा है तो उसे धोने से बचना चाहिए। अगर नहीं लिखा तो आप हल्के हाथ से कुछ सावधानियां अपनाते हुए उसे धो सकती हैं। आइए जानें सिल्क और बनारसी जैसी महंगी साड़ियों को घर धोने का सही तरीका।
साड़ी पर लगे दाग को ऐसे हटाएं
अगर आपकी साड़ी पर किसी भी तरह का कोई दाग लग गया है तो उस जगह पर नींबू की कुछ बूंदें डालें। थोड़ी देर बाद उस जगह को ठंडे पानी से धो लें। नींबू साड़ी पर लगाने से उसे साड़ी के किसी किनारे हिस्से पर लगाकर देखें। कुछ खराब होने पर साड़ी पर न लगाएं।
नॉर्मल डिटर्जेंट का न करें इस्तेमाल
महंगी साड़ियों को नॉर्मल डिटर्जेंट पाउडर से नहीं धोना चाहिए। इसके लिए आप घर पर क्लीनर बना सकते हैं। इनके लिए हमेशा बेबी शैम्पू या सिल्क-स्पेशल लिक्विड क्लीनर यूज करें। एक टब में ठंडा पानी लेकर उसमें यह चीजें मिलाएं। साड़ी को 5 मिनट इस पानी में भिगोए। उसके बाद बाहर निकाल लें।
साड़ी को रगड़ने की गलती न करें
अगर आपकी साड़ी भारी कढ़ाई, जरी या सीक्विन वाली है तो उसे धोते समय कभी भी रगड़ने की गलती न करें। न ही इसके ऊपर ब्रश लगाएं। इन्हें हमेशा हल्के हाथों से ऊपर-नीचे करके धोएं। इसके बाद साफ पानी से धोकर छाव में सुखाएं।





