बुधवार, 19 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
यूपी-जापान का अनोखा रिश्ता, विकास की नई साझेदारी…योगी के नेतृत्व में कैसे बना निवेश के अनुकूल राज्य​ | कौन से फूड्स एक साथ कई न्यूट्रिएंट्स देते हैं? जानें पूरी लिस्ट​ | BIS का बड़ा एक्शन, मेरठ में 15 लाख के 1795 गैस स्टोव-प्रेशर कुकर जब्त​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

सितंबर से महंगी हो जाएंगी हुंडई की कारें, इतने बढ़ जाएंगे दाम, जानें क्या है वजह?​

हुंडई मोटर इंडिया के ग्राहकों के लिए एक बार फिर कार खरीदना महंगा होने वाला है. कंपनी ने ऐलान किया है कि वह सितंबर 2026 से अपनी पूरी कार रेंज की कीमतों में 1% तक बढ़ोतरी करेगी. कंपनी ने कीमत बढ़ाने की वजह कच्चे माल और कमोडिटी की बढ़ती लागत को बताया है. इसके अलावा […]

हुंडई मोटर इंडिया के ग्राहकों के लिए एक बार फिर कार खरीदना महंगा होने वाला है. कंपनी ने ऐलान किया है कि वह सितंबर 2026 से अपनी पूरी कार रेंज की कीमतों में 1% तक बढ़ोतरी करेगी. कंपनी ने कीमत बढ़ाने की वजह कच्चे माल और कमोडिटी की बढ़ती लागत को बताया है. इसके अलावा दुनियाभर में चल रही भूराजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितताओं का भी कंपनी की लागत पर असर पड़ रहा है.

हुंडई मोटर इंडिया ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा कि कंपनी लागत को कम रखने और बढ़ते खर्च का असर ग्राहकों पर कम से कम डालने की लगातार कोशिश कर रही है. हालांकि, लागत में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण अब इसका कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालना जरूरी हो गया है. इसी वजह से सितंबर से कारों की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी की जाएगी.

मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से होगा असर

फिलहाल भारत में हुंडई की कारों की एक बड़ी रेंज मौजूद है. इसमें कंपनी की सबसे सस्ती कार Grand i10 Nios से लेकर प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV Ioniq 5 तक शामिल हैं. इन कारों की कीमत करीब 5.60 लाख रुपये से शुरू होकर 55.70 लाख रुपये तक जाती है. ऐसे में अलगअलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से कीमत में बढ़ोतरी अलग हो सकती है.

तीसरी कीमत बढ़ोतरी

खास बात यह है कि 2026 में यह हुंडई की तीसरी कीमत बढ़ोतरी होगी. इससे पहले कंपनी ने 1 जनवरी 2026 से कारों की कीमतों में करीब 0.6% की बढ़ोतरी की थी. इसके बाद अप्रैल में कंपनी ने 1% तक कीमत बढ़ाने का ऐलान किया था, जिसे बाद में 1 जून से लागू किया गया. उस समय अलगअलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से कीमत में 12,800 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई थी.

कंपनी की चुनौतियां

हुंडई के कारोबार पर इस साल कई दूसरी चुनौतियों का भी असर पड़ा है. वित्त वर्ष 202627 की पहली तिमाही यानी अप्रैलजून के दौरान कंपनी के एक्सपोर्ट में गिरावट आई. पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध और कंपनी के एक सप्लायर Mobis की फैक्ट्री में आग लगने के कारण उत्पादन में कुछ समय के लिए रुकावट आई. इसका असर हुंडई के एक्सपोर्ट पर भी पड़ा.

पहली तिमाही में हुंडई ने कुल 38,708 गाड़ियों का एक्सपोर्ट किया. पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 48,140 यूनिट था. यानी एक्सपोर्ट में करीब 19.6% की गिरावट दर्ज की गई.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY