मेगा स्टार राम चरण अपनी पैन इंडिया तेलुगु फिल्म ‘पेड्डी’ के लिए काफी चर्चा में है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और एक्टर दिव्येंदु शर्मा एक गैंगस्टर के किरदार में नजर आ रहे है। इससे पहले वह ऐसा किरदार प्राइम वीडियो की मिर्जापुर में भी निभा चुके है और अब एक्टर राम चरण भी उनके इस अंदाज की तारीफ करते नजर आए है।

–
मुन्ना भैया के फैन बने राम चरण
हाल ही में राम चरण एक इवेंट में पहुंचे थे। उन्होंने वहां दिव्येंदु की तारीफ करते हुए कहा- वह सच में असली वाला गैंगस्टर है। वह असली गैंगस्टर वाली पर्सनैलिटी रखते है। उनका अंदाज काफी दमदार है। जिस तरह वो हर शब्द, हर डायलॉग और एक्सप्रेशन को निभाते है, उसमें अलग ही स्वैग नजर आता है। उनकी बॉडी लैंग्वेज और स्क्रीन प्रेजेंस ऐसी है जिसे मैं भी अपने अंदर अपनाना चाहूंगा।
ए.आर. रहमान के साथ काम मेरे लिए सम्मान
राम चरण ने आगे फिल्म को निर्देशक बुची बाबू सना और म्यूजिक डायरेक्टर ए. आर. रहमान की भी तारीफ की। एक्टर ने कहा- जिस तरह बुची सर ने मेरा स्वागत किया वो दिल छू लेने वाला था। रहमान सर, आपके साथ काम करना, मंच शेयर करना मेरे लिए सम्मान की बात है। राम गारू आप कमाल है। मुझे इस तरह प्यार देने के लिए आपका धन्यवाद। पेड्डी काफी शानदार लग रही है। जान्हवी का किरदार इस बार काफी अलग है और वह काफी सुंदर भी लग रहीं है।
Khabar Monkey
–
पेड्डी में दिव्येंदु बतौर विलेन ‘राम्बुज्जी’ का किरदार निभा रहे है। इससे पहले दिव्येंदु को गैंगस्टर अवतार में वैब सीरीज ‘मिर्जापुर’ में देखा गया था। के रोल में उन्होंने काफी वाह-वाही लूटी थी। इतना ही नहीं सीरीज से जब उनके किरदार को खत्म किया गया तो फैंस को ये पसंद नहीं आया था। हाल ही में एक्टर फिल्म ‘ग्लोरी’ में देखे गए है।
‘पेड्डी’ का ट्रेलर कैसा है
18 मई को स्पॉर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेड्डी’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। राम चरण एक एथलीट के रोल में दिखाई दिए, साथ ही जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा,
बोमन इरानी समेत कई साउथ सुपरस्टार भी इसमें नजर आए। ट्रेलर काफी प्रोमिसिंग लग रहा है। कमाल बात ये है कि एक्टर राम चरण सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि क्रिकेट, पहलवानी और रनिंग करते दिख रहे है। यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।





