सोमवार, 17 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला: मनमानी नहीं हो सकती गवर्नर की समय से पहले रिहाई की शक्ति​ | Unclaimed Bank Deposits: पुराने बैंक खाते में पड़ी लावारिस रकम कैसे निकालें? RBI का UDGAM पोर्टल करेगा मदद​ | अजब-गजब हाल! 106 बच्चों में सिर्फ 3 पहुंचे स्कूल, 5 में से 4 शिक्षक गायब; देख दंग रह गए DM साहब​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

सहारनपुर में मिट्टी धंसने से दर्दनाक हादसा… 20 फीट गहरे गड्ढे में काम कर रहे चाचा-भतीजे की मौत​

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र के चिराऊ गांव में शनिवार शाम बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया. नलकूप के गड्ढे से पुरानी ईंटें निकालते समय अचानक मिट्टी की ढांग भरभराकर नीचे आ गिरी. हादसे के दौरान गड्ढे में काम कर रहे 48 वर्षीय राजेंद्र और उनका 12 वर्षीय भतीजा गौरव मलबे […]

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र के चिराऊ गांव में शनिवार शाम बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया. नलकूप के गड्ढे से पुरानी ईंटें निकालते समय अचानक मिट्टी की ढांग भरभराकर नीचे आ गिरी. हादसे के दौरान गड्ढे में काम कर रहे 48 वर्षीय राजेंद्र और उनका 12 वर्षीय भतीजा गौरव मलबे के नीचे दब गए. हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए.

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल जेसीबी मशीन की मदद से दोनों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया. कुछ देर बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक टीम भी मौके पर पहुंच गई. रेस्क्यू टीम ने बेहद मुश्किल परिस्थितियों में दोनों को बाहर निकालने के लिए अभियान चलाया. शुरुआत में राजेंद्र को मलबे से बाहर निकाल लिया गया और उन्हें तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जबकि 12 वर्षीय गौरव गड्ढे में फंसा रहा.

चार घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

गौरव को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी रहा. शाम होतेहोते अंधेरा बढ़ने के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आने लगीं. इसके बावजूद पुलिस और रेस्क्यू टीम ने बड़ी टॉर्च की रोशनी में अभियान जारी रखा. मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा रही और सभी की निगाहें बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाले जाने पर टिकी थीं.

करीब साढ़े चार घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आखिरकार 12 वर्षीय गौरव को भी मलबे से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. दोनों की हालत गंभीर बताई गई. बाद में SSP सहारनपुर अभिनंदन ने बताया कि पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने दोनों को बचाने की पूरी कोशिश की राजेंद्र को निकाल लिया गया था उसके बाद गौरव को भी बाहर निकाला गया लेकिन दोनों की की मौत हो चुकी थी.

चाचा भतीजे दोनों की मौत

मृतक राजेंद्र और गौरव रिश्ते में चाचाभतीजा थे. गौरव अपने चाचा राजेंद्र के काम में हाथ बंटा रहा था और इसी दौरान दोनों नलकूप के गड्ढे से ईंटें निकाल रहे थे. अचानक मिट्टी की ढांग ढहने से दोनों उसके नीचे दब गए. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों शवों को बाहर निकालकर मोर्चरी भेज दिया गया है. हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है. वहीं गांव में भी मातम पसरा हुआ है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY