गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
कहीं मिठाइयों पर चूहे, कहीं पनीर में स्टार्च… दिवाली से पहले UP के 38 जिलों में FSDA की छापेमारी​ | Cyclone Arnab Satellite Image: भारत से टकराने से पहले कैसा दिख रहा था अरनब तूफान? रौद्र रूप कैमरे में कैद! नासा ने जारी की सैटेलाइट तस्वीर​ | गेट खुला छोड़ा, खुद कार से निकली और पीछे से जिम ट्रेनर प्रेमी को भेजा… प्रिया ने ऐसे रची पति शशांक पर हमले की साजिश​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

सरगी में खाएं ये चीजें…पूरे दिन रहेगी एनर्जी, जान लें किन फूड्स से बनाएं दूरी​

करवा चौथ पर सरगी एक ऐसी परंपरा है जिसे ज्यादातर व्रत रखने वाली महिलाएं निभाती हैं. सरगी की थाली में खाने की की चीजें शामिल की जाती हैं ताकि दिन में निर्जला व्रत के दौरान बहुत ज्यादा कमजोरी या फिर थकान न हो. इस तरह से सरगी सिर्फ एक रिच्युअल नहीं है, बल्कि ये सेहत […]

करवा चौथ पर सरगी एक ऐसी परंपरा है जिसे ज्यादातर व्रत रखने वाली महिलाएं निभाती हैं. सरगी की थाली में खाने की की चीजें शामिल की जाती हैं ताकि दिन में निर्जला व्रत के दौरान बहुत ज्यादा कमजोरी या फिर थकान न हो. इस तरह से सरगी सिर्फ एक रिच्युअल नहीं है, बल्कि ये सेहत से जुड़ी है, इसलिए अपनी सरगी में उन फूड्स को जगह दें जो आपको व्रत में एनर्जेटिक बनाए रखें और ऐसे व्यंजनों या ड्रिंक्स से दूरी बनाएं जिससे एसिडिटी या ब्लोटिंग, शुगर क्रैश की संभावना बढ़ती हो.

इस आर्टिकल में एक्सपर्ट से जानेंगे कि सरगी में नॉर्मल हेल्थ वाली महिलाओं को क्या क्या शामिल करना चाहिए. क्या खाना अवॉइड करें और अगर एसिडिटी, डायबिटीज की पहले से समस्या है तो सरगी कैसी रखें, किन बातों पर ध्यान दें. वहीं गर्भवती महिलाओं को करवा चौथ व्रत में खाने से जुड़ी क्या सावधानियां रखनी चाहिए.

सरगी में ये फूड्स करें शामिल

जयपुर की आयुर्वेद और नेचुरोपैथी एक्सपर्ट डॉक्टर किरण गुप्ता ने बताया, व्रत के दौरान एनर्जी बनी रहे, इसके लिए सरगी में आप भीगे हुए मुनक्का, भीगी अंजीर के 1 या 2 टुकड़े खा सकती हैं. इसके अलावा भीगे हुए बादामअखरोट भी खाएं. वहीं सरगी में कोई फल जरूर शामिल करें. एक्सपर्ट ने कहा कि जिन महिलाओं को सुबह चाय पीने की आदत है वो सरगी में हर्बल या हल्दी और काली मिर्च वाली चाय पी लें. इसमें पुदीना और ये इलायची डाल सकते हैं, जिससे टेस्ट बना रहता है. आप मीठे में थोड़ा हलवा या खीर खा सकती हैं, लेकिन सीमित मात्रा में खाएं ताकि ये भारीपन न करे. सरगी में दूध शामिल किया जा सकता है, लेकिन पाचन अगर सही नहीं रहता है दूध को पीना अवॉइड करें.

हेल्थ प्रॉब्लम वाली महिलाएं दे ध्यान

डॉ किरण गुप्ता का कहना है कि जो महिलाएं एसिडिटी के पेशेंट हैं और डायबिटिक भी हैं तो वो भी सुबह सरगी में फ्रूट्स और बादाम अखरोट खा सकती हैं और उसके साथ कोई मेडिसिन चाहिए तो वो ले सकती हैं. डायबिटिक हैं तो मीठी चीजों से दूरी बनाएं और सरगी में हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीजों से भी परहेज करें.

प्रेग्नेंट महिलाएं ज्यादा सावधानी बरतें

प्रेग्नेंट लेडी हैं और व्रत कर रही हैं तो सरगी का खास ध्यान रखें. सरगी के साथ ही जरूरी दवा, सप्लीमेंट भी जरूर लें. आप फूल मखाने और सीड्स ले सकती हैं, लेकिन व्रत को लेकर अपनी डॉक्टर से जरूर बात कर लें. प्रेग्नेंट लेडीज के लिए कि दिन में चार घंटे के या तीन घंटे के अंतराल पर फ्रूट्स खाना चाहिए. खाली पेट मौसमी जूस नहीं लेना है. वो फ्रूट्स खाती रहे दिन में दो तीन बार मुनक्का वगैरह भी ले सकती हैं और दूध भी पीना सही रहेगा. इस सिचुएशन में निर्जला व्रत से बचना चाहिए.

सरगी में क्या न खाएं?

करवा चौथ व्रत में सेहत से जुड़ी किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए सुबह सरगी में कुछ फूड्स को अवॉइड करना चाहिए, क्योंकि ये खराब पाचन, ज्यादा प्यास लगना, शुगर क्रैश की वजह बन सकते हैं. सुबह में ज्यादा तलीभुनी हैवी और मसालेदार चीजें न खाएं. जैसे समोसे, कचौड़ी, पूड़ी, बहुत ज्यादा घी लगे पराठे, मसालेदार आलू की सब्जी खाने से परहेज करें. इससे सीने में जलन, पेट में भारीपन महसूस हो सकता है. बहुत ज्यादा नमक वाली चीजें जैसे अचार, नमकीन, मठरी को भी बहुत थोड़ा ही खाएं ताकि बस परंपरा हो जाए. अधिक नमक वाली चीजें प्यास को बढ़ावा दे सकती हैं. इसके अलावा सुबह खाली पेट चायकॉफी पीने से बचें. इससे न सिर्फ एसिडिटी होगी, बल्कि डिहाइड्रेशन भी होता है. वहीं बहुत ज्यादा मिठाइयों को भी सरगी में न खाएं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY