
मीरा रोड के सिल्वर पार्क इलाके में स्थित एक इमारत के फ्लैट में घर काम करने वाली ३७ वर्षीय विवाहित महिला की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने आशीष मेश्राम नामक टीवी सीरियल में छोटा-मोटा रोल निभाने वाले अभिनेता को विशाखापट्टनम से गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आशीष महिला से लगातार यौन सुख की मांग करता था और ठुकराए जाने पर उसने कथित रूप से एक सोची समझी साजिश के तहत बेरहमी से उसकी हत्या करके फरार हो गया।
मामला बुधवार २५ मार्च का बताया जा रहा है, जब महिला हमेशा की तरह उक्त फ्लैट में काम करने गई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने उन्हें घर के दरवाजे पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में देखा और अन्य पड़ोसियों की मदद से उन्हें इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो चुकी थी। हमले के समय घर में वह महिला अकेली थी और उसके गले, छाती और पेट पर किसी धारदार वस्तु से किये गए वार के कई निशान थे। सूत्रों के अनुसार, जिस फ्लैट में हत्या हुई, उसमें पहले केवल आशीष का बड़ा भाई रहता था और लगभग डेढ़ साल पहले आशीष भी वहां रहने लगा था। आरोप है कि आशीष महिला को (म्रतक) घर में अकेला पाकर उसपर यौन संबध बनाने का दबाव बनाया करता था जिसे उस महिला ने हर बार ठुकराया।
पीड़ित महिला ने अपने साथ घटी घटना और आशीष की घिनौनी नीयत के बारे में अपने परिवार वालों को बताया और मेश्राम के घर काम करना छोड़ दिया।












