गुरुवार, 6 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Mitchell Starc कपिल देव के रिकॉर्ड के करीब पहुंचे, Test में चटकाए 433 विकेट​ | Tata Sons पर RBI की सख्त नजर! ‘अपर लेयर NBFC’ घोषित, अब मानने होंगे बैंकों जैसे कड़े नियम​ | Khatron Ke Khiladi में तीसरी बार क्यों लौटे Rithvik Dhanjani, अभिनेता ने खुद खोला यह राज​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए बदली भारतीय टीम, बुमराह के अलावा इन 3 खिलाड़ियों को नही दिया गया मौका​

Team India: भारत और श्रीलंका के बीज 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होना है। इस सीरीज के लिए हाल ही में बोर्ड के द्वारा टीम का ऐलान कर दिया गया है। बीते समय में टीम का प्रदर्शन काफी खराब नजर आया है ऐसे में बोर्ड को हर सीरीज के लिए […]

Team India: भारत और श्रीलंका के बीज 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होना है। इस सीरीज के लिए हाल ही में बोर्ड के द्वारा टीम का ऐलान कर दिया गया है। बीते समय में टीम का प्रदर्शन काफी खराब नजर आया है ऐसे में बोर्ड को हर सीरीज के लिए टीम में अच्छे खिलाड़ियों को शामिल करना होगा, जिससे भारतीय टीम अपनी अगामी सीरीज में जीत हासिल कर सके।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस सीरीज के लिए 3 खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जाने वाला है। तो आइए आपको भी इस बारे में बताते हैं।

नीतीश कुमार रेड्डी को भी नहीं मिला Team India में मौका

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी को इस सीरीज के लिए टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेड्डी अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। इस वह से वह अभी श्रीलंका के लिए सीरीज में उपलब्ध नहीं हो सके हैं।

खबर यह भी है कि अगर वह इस सीरीज से पहले ठीक हो जाते है तो ऐसे में उन्हे इस सीरीज में खेलने का मौका दिया जा सकता है, क्योंकि रेड्डी भारतीय टीम के लिए एक अहम खिलाड़ी है। वह टीम के लिए काफी कमाल का प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आते हैं।

हर्ष दुबे को भी किया गया बाहर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी हर्ष दुबे बीते समय में भारतीय टीम के लिए टेस्ट सीरीज का हिस्सा रहे थे, लेकिन बाद में उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। वहीं हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा बनाया गया है।

इस कारण फैंस को उम्मीद थी कि उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हर्ष दुबे के स्थान पर बोर्ड ने सारांश जैन को अपना प्रदर्शन दिखाने का मौका दिया है।

वांशिटन सुंदर भी नहीं टीम का हिस्सा, बुमराह हुए बाहर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के दौरान इंजरी का शिकार हो गए थे।

इसलिए उन्हें श्रीलंका दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया है, लेकिन बोर्ड का कहना है कि अगर सुंदर दूसरे मैच तक ठीक हो जाते है तो ऐसे में उन्हें इस सीरीज में खेलने का मौका दिया जा सकता है, लेकिन यह सुंदर की फिटनेस देखने बाद ही तय किया जाने वाला है।

श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम

श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो इस उसमें शुभमन गिल ,यशस्वी जायवाल , ऋषभ पंत , केएल राहुल, साई सुदंर्शन, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव,मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन जैसे खिलाड़ियों को मौका दिया जाने वाला है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY