बुधवार को शेयर बाजार में 2000 से ज्यादा अंकों की शानदार तेजी दिखाई दी. वैसे इस बढ़त की महक मंगलवार को ही मिल गई. जब कच्चे तेल की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में 90 डॉलर से नीचे चली गई थी. वहीं भारत में गुरु नानत जयंति के मौके पर बंद था. ऐसे उसका असर बुधवार को दिखाई दिया. वहीं दूसरी ओर रुपए में तेजी, विदेशी निवेशकों के निवेश ने बाजार की गाड़ी को भगाने में फ्यूल का काम किया. साथ लार्जकैप शेयरों में इजाफा और एआई के एक बार फिर से धराशाई होने का फायदा भी भारत के शेयर बाजार को मिला.

इस तेजी की वजह से शेयर बाजार निवेशकों को करीब 6.50 लाख करोड़ रुपए का फायदा हुआ है. उससे पहले मंगलवार को शेयर बाजार पीक से 2000 अंकों से ज्यादा डूब गया था. जिसकी वजह से शेयर बाजार निवेशकों को 7 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ था. जब कच्चे तेल की कीमतें 94 डॉलर के करीब पहुंच गई थी और रुपए में भी गिरावट देखने को मिली थी.
नवंबर के महीने में रुपया और कच्चा तेल भारतीय शेयर बाजार और देश की इकोनॉमी के लिए एक डबल इंजन की तरह का काम करने लग गए हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर शेयर बाजार में किस तरह के आंकड़े देखने को मिल रहे हैं और वो कौन से कारण हैं, जिनकी वजह से शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है.
शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी
मंगलवार की निराशा को भुलाकर बुधवार को शेयर बाजार ने एक अलग रफ्तार पकड़ी. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सत्र के दौरान 2,062.22 अंक उछालकर 84,498.21 अंकों के साथ दिन के हाई पर पहुंच गया. वैसे दोपहर 1 बजे सेंसेक्स 1268 अंकों की तेजी के साथ 83,704.41 अंकों पर पर ट्रेड कर रहा है. सुबह के समय सेंसेक्स करीब 1000 अंकों की तेजी के साथ 83,436.89 अंकों पर ओपन हुआ था. मंगलवार को सेंसेक्स गिरावट के साथ 82,435.99 अंकों पर बंद हुआ था.
दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी भी जबरदस्त इजाफा देखने को मिला. आंकड़ों को देखें तो कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी 602 अंकों की तेजी के साथ 25,951.65 अंकों पर पहुंच गया जो कि दिन का हाई है. वैसे निफ्टी आज सुबह 300 से ज्यादा अंकों की तेजी के साथ 25,658.35 अंको पर ओपन हुआ था. जबकि सोमवार को निफ्टी गिरावट के साथ 25,349.65 अंकों पर बंद हुआ था.
इन 5 धुरंधरों की वजह से आई तेजी
लार्जकैप शेयरों में उछाल
निफ्टी बास्केट में 9.9 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाले निजी बैंक, HDFC बैंक के शेयरों में 3% से ज्यादा की तेजी आई, जिससे पिछले सत्र का सारा नुकसान कवर हो गया. ICICI बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अन्य लार्जकैप शेयरों में भी जोरदार वापसी हुई और इनमें 4% तक की तेजी देखी गई. निफ्टी एक ‘मार्केटकैपिटलाइजेशनवेटेड’ इंडेक्स है, जिसका मतलब है कि इसमें बड़ी कंपनियों का वेटेज ज्यादा होता है. जब रिलायंस, HDFC बैंक या ICICI बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी आती है, तो इंडेक्स में उनका वेटेज ज्यादा होने के कारण निफ्टी में कहीं ज्यादा उछाल आता है, जबकि छोटी कंपनियों के शेयरों में तेजी का निफ्टी पर उतना असर नहीं पड़ता.
AI शेयरों में फिर से बिकवाली
सोमवार को जेन्सेन हुआंग के CEO के रूप में वापसी के बाद टेक्नोलॉजी शेयरों में जोरदार उछाल आया था, लेकिन मंगलवार को फिर से बिकवाली शुरू हो गई. नैस्डैक 1.5% गिरकर बंद हुआ, जिसमें एनवीडिया के शेयरों में 6% की भारी गिरावट का बड़ा हाथ रहा. AMD और माइक्रोन जैसे AI से जुड़े अन्य शेयरों में भी मंगलवार को 11% तक की गिरावट दर्ज की गई.
एशिया में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 6% गिर गया, जिसमें सैमसंग और SK हाइनिक्स जैसे बड़े शेयरों में 99% की गिरावट आई. निवेशक अब यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स को चलाने के लिए डेटा सेंटर्स में जो भारी रकम लगाई जा रही है , उससे इतनी जल्दी रिटर्न मिल पाएगा कि कर्ज चुकाया जा सके? साथ ही, क्या कुछ टेक्नोलॉजी शेयरों का इतना ऊंचा वैल्यूएशन सही ठहराया जा सकता है?
पिछले कुछ वर्षों में, ग्लोबल निवेशकों ने अमेरिकी टेक्नोलॉजी शेयरों, खासकर AI से जुड़ी कंपनियों में जमकर निवेश किया है. इससे विदेशी पूंजी के लिए अमेरिकी शेयर बाजार एक आकर्षक जगह बन गया था. अब जब वहां भारी बिकवाली हो रही है, तो विदेशी संस्थागत निवेशक अपना पैसा निकालकर दूसरे उभरते बाजारों में लगा रहे हैं. ऐसे में, भारत का ‘एंटीAI ट्रेड’ के रूप में उभरना, FIIs की वापसी में मददगार साबित हुआ है.
FIIs की भारी खरीदारी
NSDL के आंकड़ों के अनुसार, भारत के प्रति FIIs के रुख में पूरी तरह से बदलाव आया है. इस महीने अब तक उन्होंने भारत में रिकॉर्ड 13.2 अरब डॉलर का निवेश किया है. जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार ने कहा कि यह समझना जरूरी है कि भारत के फंडामेंटल्स में सुधार हो रहा है. इसका सबूत Q2 में निफ्टी 50 की कंपनियों की कमाई में 27% की शानदार बढ़ोतरी है. यह स्थिति FIIs के बढ़ते निवेश को सपोर्ट कर सकती है और बाजार को मजबूती दे सकती है.
नोमुरा के अनुसार, नवंबर में विदेशी निवेशकों की भारी खरीदारी के पीछे कई कारण हैं: भारत में निवेशकों का कम निवेश , कच्चे तेल और कमोडिटी की कीमतों में कमी, रुपए को लेकर स्टेबल आउटलुक, AI ट्रेड में कमजोरी, कंपनियों की बेहतर कमाई और लॉन्गटर्म कैपिटल गेन्स टैक्स में संभावित कटौती की उम्मीदें आदि. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयरों में 5,673 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी की.
रुपए में मजबूती
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे मजबूत होकर 92.74 पर खुला, जबकि सोमवार को यह 92.91 पर बंद हुआ था. चॉइस ब्रोकिंग की कावेरी मोरे ने ईटी की रिपोर्ट में कहा कि तकनीकी नजरिए से देखें तो, अगर रुपए की मजबूती का यह सिलसिला जारी रहता है, तो USD/INR की कीमत 92.00, फिर 91.30 और 90.00 तक गिर सकती है. कंपनियों की ओर से डॉलर की मांग, विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने के लिए RBI का दखल और अमेरिकी यील्ड में उतारचढ़ाव के कारण बीचबीच में कुछ सुधार देखने को मिल सकते हैं. उन्होंने आगे कहा कि कुल मिलाकर, निकट भविष्य में रुपए के लिए स्थिति अनुकूल बनी हुई है. इसमें ग्लोबल कैपिटल फ्लो और कच्चे तेल की कीमतें कोर फैक्टर बनी रहेंगी.
निवेशकों को करीब 6.50 लाख करोड़ का फायदा
इस तेजी की वजह से शेयर बाजार निवेशकों को करीब 6.50 लाख करोड़ रुपए का फायदा हुआ. सोमवार को शेयर बाजार जब बंद हुआ था, तब बीएसई का मार्केट कैप 5,08,98,444.87 करोड़ रुपए था. आज यानी बुधवार को कारोबारी सत्र में बीएसई का मार्केट कैप 5,15,43,741.74 करोड़ रुपए पर पहुंच गया. इसका मतलब है कि बीएसई के मार्केट में 6,45,296.87 करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिला है. यही निवेशकों की कमाई भी है.