Viral

शादी के 5 दिन बाद ही दुल्हन हो गई प्रेग्नेंट, पति बोलाः सुहागरात पर…

श्री बंशीधरनगर। कधवन गांव के भुइयां टोला में शादी के पांच दिन बाद एक चौंकाने वाला मामला सामने आने पर पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला थाने पहुंचने पर पुलिस जांच में जुट गई है।

शादी के 5 दिन बाद ही दुल्हन हो गई प्रेग्नेंट, पति बोलाः सुहागरात पर…
शादी के 5 दिन बाद ही दुल्हन हो गई प्रेग्नेंट, पति बोलाः सुहागरात पर…

प्राप्त जानकारी के अनुसार कधवन गांव के भुइयां टोला निवासी कुंदन भुइयां पिता छोटेलाल भुइंया की शादी पिछले सात मई को थाना क्षेत्र के जमुई गांव में हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी।

गांव के युवक से ही था प्रेम
शादी के बाद युवती दुल्हन बनकर ससुराल आई। इस दौरान सब कुछ ठीक-ठाक था। 12 मई (मंगलवार) को ससुराल पक्ष को जानकारी मिली कि नवविवाहिता चार माह की गर्भवती है। इसकी जानकारी मिलते ही ससुराल और मायके दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया। विवाद बढ़ते-बढ़ते थाना तक पहुंच गया।

युवती ने पुलिस को आवेदन देकर जमुई गांव निवासी विकास चंद्रवंशी पिता राजकुमार चंद्रवंशी के साथ पिछले एक वर्ष से प्रेम प्रसंग की बात बताते हुए कहा है कि गर्भ में पल रहा बच्चा विकास का है। युवती ने पुलिस से कथित प्रेमी विकास के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।

पति को पांच साल तक दूरी बनाए रखने की बात कही
इधर ससुराल पक्ष ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें इसकी जानकारी पहले नहीं दी गई थी। ऐसी स्थिति में युवती को अपने घर नहीं रख सकते। पति कुंदन भुइयां ने बताया कि सुहागरात को पत्नी ने किसी ओझा-गुणी के कहने पर पांच साल तक दूरी बनाए रखने की बात कही थी, तभी मुझे शक हुआ था। बाद में कथित प्रेमी का फोन आने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ।

Khabar Monkey

थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि युवती का आवेदन प्राप्त हुआ है, मामले की निष्पक्ष जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कुंदन द्वारा युवती को अपने घर में रखने से इकार करने पर थाना में कधवन के मुखिया फिरदौस अंसारी व विलासपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र यादव की उपस्थिति में पुलिस ने सुमित्रा को उसके मैके वालों को सौंप दिया है।

Leave a Reply