
एक शातिर हसीना ने सेक्स जाल में होटल मालिक को फंसाया और फिर गर्भवती होने का ढोंग रचकर व्यवसायी को इस कदर डराया कि उसे दो करोड़ रुपए देने के लिए मजबूर होना प़ड़ा। ब्लैकमेलिंग व धमकियों से तंग आकर आखिरकार पीड़ित ने पुलिस स्टेशन का रूख किया। शिकायत मिलते ही पार्कसाइट पुलिस ने शातिर हसीना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। महिला पर आरोप है कि उसने घाटकोपर के एक ५८ वर्षीय होटल मालिक को ब्लैकमेल किया और उससे जबरन पैसे वसूले। महिला ने धमकी दी कि अगर उसने ‘सेटलमेंट’ के तौर पर २ करोड़ और हर महीने १ लाख रुपए नहीं दिए तो वह उसे झूठे रेप केस में फंसा देगी। पुलिस ने महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, एक्सटॉर्शन व धमकी के चार्ज लगाए हैं।
पुलिस के मुताबिक, होटल मालिक महिला के संपर्क में करीब तीन साल पहले आया था, जब वह एक दोस्त के साथ उसके रेस्टोरेंट में आई थी। महिला ने उसे बताया कि कल्याण में एक रिश्तेदार का बार है, जिसका मैनेजमेंट वह संभाल रही है। दोनों के बीच इस बारे में अक्सर फोन पर बातचीत होती थी। एक दिन महिला ने पीड़ित को घर बुलाया और सेक्स जाल में इस कदर फंसाया कि वह उसके साथ शारीरिक संबंध बना बैठा। उसके चंद दिनों बाद महिला ने कहा कि वह प्रेग्नेंट हो गई है और पीड़ित से १० लाख रुपए ले लिए। इसी तरह सितंबर और दिसंबर २०२४ के बीच, महिला ने कुल २२ लाख रुपए ऐंठ लिए। इसके बावजूद, महिला उसे और पैसे की मांग करके धमकाती रही, जिससे परेशान होकर होटल मालिक ने पुलिस से संपर्क किया।












