Viral

वॉशिंग मशीन में डिटर्जेंट लिक्विड के साथ डालें ये 2 चीजें, बिल्कुल नए से चमकने लगेंगे कपड़े, एक बार जरूर आजमाएं

वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने के लिए लोग लोग सिर्फ डिटर्जेंट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार ये डिटर्जेंट कपड़े पर लगे जिद्दी दाग को पूरी तरह नहीं हटा पाते। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आता कि कपड़े के दाग-धब्बे को कैसे दूर करें। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल कपड़े को बिल्कुल नए जैसा चमका सकता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं 2 ऐसी चीजों के बारे में जिसे डिटर्जेंट लिक्विड के साथ वॉशिंग मशीन में डालने से कपड़े बिल्कुल नए से चमक जाते हैं। 

वॉशिंग मशीन में डिटर्जेंट लिक्विड के साथ डालें ये 2 चीजें, बिल्कुल नए से चमकने लगेंगे कपड़े, एक बार जरूर आजमाएं
वॉशिंग मशीन में डिटर्जेंट लिक्विड के साथ डालें ये 2 चीजें, बिल्कुल नए से चमकने लगेंगे कपड़े, एक बार जरूर आजमाएं

डिटर्जेंट लिक्विड के साथ डालें ये 2 चीजें
वॉशिंग मशीन में डिटर्जेंट लिक्विड के साथ बेकिंग सोडा मिलाना कपड़ों की धुलाई को बेहतर बनाने का एक बेहतरीन और सस्ता तरीका है। यहां जान लें इससे क्या होता है। 

Khabar Monkey

  • बेकिंग सोडा पानी के pH लेवल को संतुलित करता है। इससे लिक्विड डिटर्जेंट कपड़ों के रेशों के अंदर तक जाकर गंदगी और पीलेपन को ज्यादा आसानी से साफ कर पाता है, जिससे सफेद कपड़े ज्यादा सफेद और रंगीन कपड़े ज्यादा चमकदार दिखते हैं।
  • अगर आपके घर में खारा पानी आता है, तो डिटर्जेंट आसानी से झाग नहीं बना पाता। बेकिंग सोडा पानी के मिनरल्स को कम करके उसे हल्का बनाता है, जिससे डिटर्जेंट पूरी क्षमता से काम करता है।
  • डिटर्जेंट लिक्विड खुशबू तो देता है, लेकिन बेकिंग सोडा पसीने, सीलन या सिगरेट जैसी जिद्दी बदबू को सोखकर उसे पूरी तरह खत्म कर देता है।
  • यह एक नेचुरल फैब्रिक सॉफ्नर की तरह काम करता है। यह कपड़ों पर केमिकल डिटर्जेंट के बचे-खुचे असर को जमा होने से रोकता है, जिससे कपड़े धोने के बाद कड़े नहीं होते।

दूसरी तीज की बात करें तो वो है सफेद सिरका। वॉशिंग मशीन में डिटर्जेंट लिक्विड के साथ सफेद सिरका डालने से भी कपड़े बिल्कुल नए से चमकने लगते हैं। 

  • कई बार कपड़ों में डिटर्जेंट रह जाता है, जिससे कपड़े कड़े हो जाते हैं और त्वचा में एलर्जी हो सकती है। सिरका डिटर्जेंट के बचे हुए अंश को पूरी तरह साफ कर देता है, जिससे कपड़े ज्यादा मुलायम होते हैं।
  • आपको बाजार से मिलने वाले महंगे फैब्रिक सॉफ्टनर खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सिरका कपड़ों के रेशों को प्राकृतिक रूप से मुलायम बनाता है, खासकर तौलिये को।
  • पसीने, सीलन या पालतू जानवरों की बदबू को सिरका पूरी तरह खत्म कर देता है।
  • सिरका रंगीन कपड़ों का रंग उड़ने से रोकता है और सफेद कपड़ों के पीलेपन को कम करके उन्हें ज्यादा चमकदार बनाता है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply