SportsViral

वैभव सूर्यवंशी ने 25 गेंद में ठोके 14 छक्के, प्लेऑफ से पहले जड़ा तूफानी शतक, कहा-अब तोड़ूंगा गेल का महारिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने 25 गेंद में ठोके 14 छक्के, प्लेऑफ से पहले जड़ा तूफानी शतक, कहा-अब तोड़ूंगा गेल का महारिकॉर्ड

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 का लीग स्टेज समाप्त हो चुका है और प्लेऑफ की चारों टीमें तय हो गई हैं। राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी। राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ का टिकट हासिल किया। इस सीजन राजस्थान को प्लेऑफ पहुंचाने में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का अहम योगदान रहा है। अब जब टीम प्लेऑफ में पहुंच गई है, तो वैभव ने एक बार फिर बल्ले से कहर बरपाते हुए अपने इरादे साफ कर दिए हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने 25 गेंद में ठोके 14 छक्के, प्लेऑफ से पहले जड़ा तूफानी शतक, कहा-अब तोड़ूंगा गेल का महारिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने 25 गेंद में ठोके 14 छक्के, प्लेऑफ से पहले जड़ा तूफानी शतक, कहा-अब तोड़ूंगा गेल का महारिकॉर्ड

अय्यर का रिकॉर्ड टूटने से बचा

दरअसल, IPL 2026 के प्लेऑफ से पहले वैभव सूर्यवंशी को मैदान पर उतरने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने 25 गेंदों पर ही धमाकेदार शतक ठोक दिया। उन्होंने 25 गेंदों में 14 छक्के जड़ते हुए अपना तूफानी शतक पूरा किया। वैभव का तूफानी शतक देख इंग्लैंड के दिग्गज केविन पीटरसन भी हैरान रह गए। वैभव ने भले ही 25 गेंदों में ताबड़तोड़ शतक जड़ने का कारनामा किया, लेकिन वह श्रेयस अय्यर का कीर्तिमान ध्वस्त नहीं कर पाए।

आपको बता दें कि वैभव सूर्यवंशी प्लेऑफ स्टेज से पहले केविन पीटरसन के द स्विच शो पर नजर आए। इस दौरान केविन ने वैभव को बड़ा चैलेंज दिया। इस चैलेंज में वैभव को बॉलिंग मशीन का सामना करते हुए रन बनाने थे। इस चैलेंज में ट्विस्ट ये था कि हर गेंद के साथ एक मील प्रति घंटे की रफ्तार बढ़ रही थी। इसके बावजूद वैभव महज 25 गेंदों में सैकड़ा जड़ने में कामयाब रहे। हालांकि, वह द स्विच पर बने सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए, जो अभी भी श्रेयस अय्यर के नाम पर दर्ज है। अय्यर ने सिर्फ 22 गेंदों पर शतक जड़ने का कमाल किया था।

Khabar Monkey

वैभव सूर्यवंशी की क्रिस गेल के कीर्तिमान पर नजर

इस मजेदार चैलेंज के दौरान केविन पीटरसन ने वैभव से उनके बेंचमार्क के बारे में पूछा। इसके जवाब में वैभव ने कहा कि वह T20 क्रिकेट में 200 रन की पारी खेलना चाहते हैं।  जब KP ने उन्हें याद दिलाया कि क्रिस गेल ने 175 रन बनाए हैं, तो सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने इरादे साफ कर दिए। उन्होंने कहा कि हां, वह उनका रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं और 200 रन बनाना चाहते हैं।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply