आईपीएल 2026 के दौरान कई खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उनमें से एक नाम सबसे अलग है और पिछले साल अपने आईपीएल डेब्यू के बाद से सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ। वह नाम है 15 वर्षीय बल्लेबाज का। उनको अब टीम इंडिया में लाने की मांग जहां चारों ओर से उठ रही है। खबरें भी हैं कि वह टी20 टीम में शामिल किए जा सकते हैं। उसी बीच एक भारतीय दिग्गज ने वैभव को टेस्ट खेलने की सलाह दी है।

भारत के दिग्गज टेस्ट बल्लेबाज और की परंपरा को आगे ले जाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने जियो हॉटस्टार पर चैंपियंस वाली कमेंट्री के दौरान कहा,”वैभव ऐसा खिलाड़ी है जो टी20 क्रिकेट में अच्छा कर रहा है और यह देख उन्हें जल्द ही टीम इंडिया में मौका भी जरूर मिलेगा। वह टेस्ट क्रिकेट खेलेंगे या नहीं, यह वक्त बताएगा। मगर मुझे लगता है कि अगर उनके अंदर क्षमता है, मौका मिलता है तो जरूर उन्हें टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए और अपना गेम ही जारी रखना चाहिए।”
Khabar Monkey
पुजारा ने आगे कहा,”क्योंकि, टेम्परामेंट, एबिलिटी, रिस्पेक्ट सबकुछ टेस्ट क्रिकेट से ही मिलता है। इसलिए टेस्ट क्रिकेट हर युवा खिलाड़ी के दिमाग में होना चाहिए। मैं मानता हूं कि टेस्ट क्रिकेट एक अल्टीमेट फॉर्मेट है। इसका मतलब यह नहीं है कि व्हाइट बॉल खिलाड़ियों के पास टेस्ट क्रिकेट खेलने की क्षमता नहीं होती है। अगर वैभव सूर्यवंशी और श्रेयस अय्यर जैसे व्हाइट बॉल स्पेशलिस्ट हैं तो उन्हें यह फॉर्मेट (टेस्ट क्रिकेट) भी खेलना चाहिए।”
वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल 2026 में जलवा
वैभव सूर्यवंशी ने में अभी तक अपने बल्ले का जलवा बिखेरा है। उन्होंने 10 मैचों की 10 पारियों में 40.40 की औसत और 237.65 के स्ट्राइक रेट से 404 रन बनाए हैं। उनके नाम इस सीजन अभी तक 35 चौके और सबसे ज्यादा 37 छक्के दर्ज हैं। उन्होंने इस सीजन एक शतक भी लगाया है और दो अर्धशतक उनके बल्ले से निकले हैं।
टी20 लीग में सट्टेबाजी का खुलासा; खिलाड़ी समेत टीम मैनेजर, मालिक भी नपे, बोर्ड ने लिया कड़ा एक्शन
आईपीएल में हनीट्रैप का मामला सामने आ रहा है, उसी बीच दुनिया की एक टी20 लीग में सट्टेबाजी, भ्रष्टाचार संबंधित गतिविधियां सामने आई हैं। इसमें फ्रेंचाइजी मैनेजर, टीम के सह मालिक समेत एक क्रिकेटर को भी लिप्त पाया गया है।





