SportsViral

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मिली जगह, BCCI ने ट्राई सीरीज के लिए स्क्वाड का किया ऐलान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 9 जून से श्रीलंका की मेजबानी में खेली जाने वाली वनडे ट्राई सीरीज के लिए भारतीय-ए टीम के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है, जिसमें सबसे बड़ा नाम 15 साल के बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का है। इसके अलावा इस ट्राई सीरीज में भारतीय-ए टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी तिलक वर्मा संभालेंगे तो वहीं उपकप्तान रियान पराग को बनाया गया है। भारतीय-ए टीम के अलावा मेजबान श्रीलंका और इस ट्राई सीरीज में तीसरी टीम अफगानिस्तान-ए की है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 21 जून को खेला जाएगा।

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मिली जगह, BCCI ने ट्राई सीरीज के लिए स्क्वाड का किया ऐलान
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मिली जगह, BCCI ने ट्राई सीरीज के लिए स्क्वाड का किया ऐलान

यहां पर देखिए ट्राई सीरीज के लिए भारतीय-ए टीम

तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उपकप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान।

Khabar Monkey

खबर में अपडेट जारी है…

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply