Sunday, May 31, 2026
SportsViral

वैभव सूर्यवंशी की बादशाहत पर खतरा, ऑरेंज कैप पर नजरे गड़ाए शुभमनऔर सुदर्शन, जानिए दोनों कितने रन दूर

वैभव सूर्यवंशी की बादशाहत पर खतरा, ऑरेंज कैप पर नजरे गड़ाए शुभमनऔर सुदर्शन, जानिए दोनों कितने रन दूर

Orange Cap: IPL 2026 का चैंपियन कौन बनेगा, इसका फैसला तो फाइनल में होगा, लेकिन उससे पहले एक और दिलचस्प जंग ने क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। यह जंग है ऑरेंज कैप की, जिस पर फिलहाल राजस्थान रॉयल्स के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी का कब्जा है। हालांकि राजस्थान का सफर फाइनल से पहले ही खत्म हो चुका है, लेकिन 15 साल के बल्लेबाज अब भी सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में शीर्ष पर बना हुआ है।

वैभव सूर्यवंशी की बादशाहत पर खतरा, ऑरेंज कैप पर नजरे गड़ाए शुभमनऔर सुदर्शन, जानिए दोनों कितने रन दूर
वैभव सूर्यवंशी की बादशाहत पर खतरा, ऑरेंज कैप पर नजरे गड़ाए शुभमनऔर सुदर्शन, जानिए दोनों कितने रन दूर

पूरे सीजन में अपने आक्रामक अंदाज से गेंदबाजों के होश उड़ाने वाले वैभव ने न सिर्फ रिकॉर्डों की झड़ी लगाई, बल्कि ऑरेंज कैप की दौड़ में भी सभी को पीछे छोड़ दिया। प्लेऑफ में भी उनका बल्ला जमकर गरजा और दोनों मुकाबलों में वह शतक के बेहद करीब पहुंचकर चूक गए। अब जब राजस्थान टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, तो सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या फाइनल के बाद भी ऑरेंज कैप वैभव के सिर पर सजी रहेगी या नहीं।

टॉप पर वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में 16 मैचों में 776 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 48.50 और स्ट्राइक रेट 237.31 का रहा, जो उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी का सबसे बड़ा प्रमाण है। सीजन में उनके बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक भी निकले। हालांकि, फाइनल में खेलने वाली गुजरात टाइटंस के दो बल्लेबाज उनकी इस बादशाहत को खत्म कर सकते हैं।

ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे स्थान पर गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल हैं। गिल ने 15 मैचों में 722 रन बनाए हैं और वह वैभव से सिर्फ 54 रन पीछे हैं। ऐसे में अगर फाइनल में गिल 55 रन बना लेते हैं, तो वह वैभव को पीछे छोड़कर ऑरेंज कैप अपने नाम कर लेंगे। गिल इस समय शानदार फॉर्म में हैं और बड़े मुकाबलों में बड़ी पारियां खेलने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में फाइनल में उनकी बल्लेबाजी पर सभी की नजरें रहेंगी।

Khabar Monkey

साई सुदर्शन भी दौड़ में बरकरार

गुजरात के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन भी ऑरेंज कैप की रेस में मजबूती से बने हुए हैं। सुदर्शन ने 16 मैचों में 710 रन बनाए हैं और वह तीसरे स्थान पर हैं। उनका औसत 47.33 और स्ट्राइक रेट लगभग 160 का रहा है। अगर साई सुदर्शन फाइनल में 67 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो वह वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ सकते हैं। यानी गुजरात के दोनों सलामी बल्लेबाजों के पास ऑरेंज कैप जीतने का मौका मौजूद है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी इस सूची में शामिल हैं, लेकिन उनके लिए ऑरेंज कैप जीतना बेहद कठिन नजर आ रहा है। विराट ने अब तक 600 रन बनाए हैं और वह वैभव से 176 रन पीछे हैं। ऐसे में फाइनल में इतनी बड़ी पारी खेलना लगभग असंभव माना जा रहा है। हालांकि, विराट के पास टॉप-3 में जगह बनाने का मौका जरूर रहेगा।

IPL 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • वैभव सूर्यवंशी (RR) – 776
  • शुभमन गिल (GT) – 722
  • साई सुदर्शन (GT) – 710
  • हेनरिक क्लासेन (SRH) – 624
  • ईशान किशन (SRH) – 602
  • विराट कोहली (RCB) – 600

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply