आईपीएल 2026 में धमाकेदार बल्लेबाजी करने वाले वैभव सूर्यवंशी की ब्रांड वैल्यू अब तेजी से बढ़ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें बैट स्पॉन्सरशिप के लिए 12 करोड़ रुपये का ऑफर मिला है, जबकि एक कंपनी ने उन्हें ब्लैंक चेक तक देने की पेशकश कर दी।

Vaibhav Sooryavanshi got a blank cheque for sponsorship: आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी अब मैदान के बाहर भी बड़ी कमाई करने जा रहे हैं। महज 15 साल की उम्र में इस युवा बल्लेबाज की ब्रांड वैल्यू इतनी बढ़ चुकी है कि बड़ी-बड़ी कंपनियां उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करने को तैयार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वैभव को बल्ले पर कंपनी का स्टिकर लगाने के लिए 12 करोड़ रुपये तक का ऑफर मिला है।
दिलचस्प बात ये है कि ये रकम मौजूदा भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल की बैट स्पॉन्सरशिप डील से भी ज्यादा बताई जा रही है। शुभमन गिल को MRF से सालाना 8 करोड़ रुपये मिलते हैं, जबकि वैभव को उससे 4 करोड़ ज्यादा ऑफर हुए हैं। इतना ही नहीं, उनकी यह डील विराट कोहली की मौजूदा बैट स्पॉन्सरशिप रकम के लगभग बराबर मानी जा रही है।
Vaibhav Sooryavanshi को मिला ब्लैंक चेक
रिपोर्ट्स के अनुसार एक बड़ी कंपनी ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को ब्लैंक चेक तक ऑफर कर दिया है। यानी कंपनी हर हाल में इस युवा खिलाड़ी के साथ करार करना चाहती है और इसके लिए किसी भी रकम तक जाने को तैयार है। फिलहाल वैभव SS कंपनी का बल्ला इस्तेमाल करते हैं, जिसके लिए उन्हें करीब 50 लाख रुपये सालाना मिलते हैं, लेकिन अब उन्हें इससे करीब 24 गुना ज्यादा रकम का ऑफर मिला है।
Vaibhav Sooryavanshi has received a bat sponsorship offer of 12cr annually.
Khabar Monkey
– It’s more than 24 times than his previous bat sponsorship deal. (CricBlogger). pic.twitter.com/ZwQkLN61uf
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 29, 2026
विराट और सचिन की लिस्ट में शामिल हुए वैभव
क्रिकेट जगत में बैट स्पॉन्सरशिप हमेशा से बड़ी कमाई का जरिया रही है। विराट कोहली ने MRF के साथ 100 करोड़ रुपये की डील साइन की थी, जबकि सचिन तेंदुलकर ने भी अपने करियर में इस तरह की डील से करोड़ों रुपये कमाए थे। अब वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) भी इसी एलीट लिस्ट में शामिल होते नजर आ रहे हैं और इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी डील मिलना उनकी बढ़ती लोकप्रियता को दिखाता है।
आईपीएल 2026 में बल्ले से मचाया तूफान
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने आईपीएल 2026 में अपनी बल्लेबाजी से हर किसी को हैरान कर दिया है। इस सीजन उन्होंने 15 मैचों में 45.33 की औसत से 680 रन बनाए हैं और उनके बल्ले से रिकॉर्ड 65 छक्के निकले हैं। सबसे खास बात उनका 242.86 का विस्फोटक स्ट्राइक रेट रहा, जिसने उन्हें मौजूदा सीजन का सबसे खतरनाक बल्लेबाज बना दिया।
जल्द मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की शानदार फॉर्म को देखते हुए अब उन्हें जल्द टीम इंडिया में मौका मिलने की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज में उन्हें डेब्यू का मौका मिल सकता है। फिलहाल आईपीएल के बाद वह इंडिया ए टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर जाएंगे, जहां उनका प्रदर्शन भारतीय टीम में उनकी एंट्री तय कर सकता है।





