SportsViral

वैभव सूर्यवंशी का IPL में सबसे धीमा अर्धशतक, 10 छक्के लगा रचा इतिहास, खतरे में गेल का रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में मंगलवार (19 मई) को राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 221 रन के लक्ष्य को बौना दिया। उन्होंने 38 गेंद पर 93 रन बनाए। 244.74 के स्ट्राइक रेट वाली पारी में उन्होंने 7 चौके और 10 छक्के लगाए। वैभव ने इस पारी के दौरान आईपीएल में अपना सबसे धीमा अर्धशतक जड़ा।

Khabar Monkey

वैभव सूर्यवंशी का IPL में सबसे धीमा अर्धशतक, 10 छक्के लगा रचा इतिहास, खतरे में गेल का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी का IPL में सबसे धीमा अर्धशतक, 10 छक्के लगा रचा इतिहास, खतरे में गेल का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी 10 छक्कों के साथ एक आईपीएल सीजन में 50 से ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। वैभव जिस तरह के फॉर्म में वह क्रिस गेल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ वैभव ने काफी धीमी शुरुआत की थी। अमूमन पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने 8 गेंद पर 5 रन बनाए थे। उन्होंने पहला छक्का 11वीं गेंद पर जड़ा। इसके बाद फिर मुड़कर नहीं देखा।

वैभव का आईपीएल में सबसे धीमा अर्धशतक

वैभव का यह आईपीएल 2026 में चौथा और आईपीएल करियर का पांचवां अर्धशतक था। उन्होंने 23 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। इससे पहले उन्होंने तीन अर्धशतक 15 गेंद पर जड़े थे, ये तीनों अर्धशतक आईपीएल 2026 में ही आए। आईपीएल 2025 में उन्होंने 17 गेंद पर अर्धशतक जड़ा था।

क्रिस गेल का रिकॉर्ड खतरे में

वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच से पहले आईपीएल 2026 में 43 छक्के जड़े थे। वह ऐसा करके पहले ही एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बन गए थे। इससे पहले अभिषेक शर्मा ने 2024 में 42 छक्के जड़े थे। वैभव एक सीजन में 50 से ज्यादा छक्के जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बने। क्रिस गेल ने दो और आंद्र रसेल ने एक बार ऐसा किया है।

एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के

59 – क्रिस गेल (2012)
53* – वैभव सूर्यवंशी (2026)
52 – आंद्रे रसेल (2019)
51 – क्रिस गेल (2013)
45 – जोस बटलर (2022)
44 – क्रिस गेल (2011)
42 – अभिषेक शर्मा (2024)

कोलकाता के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस को झटका

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले क्विंटन डी कॉक की बाईं कलाई में चोट लग गई थी। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान राज अंगद बावा के दाहिने अंगूठे में लिगामेंट फट गया था।

Leave a Reply