वैभव सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर मुकाबले में तूफानी पारी खेलने के बाद बड़ा खुलासा किया है। युवा बल्लेबाज ने बताया कि उनका पूरा फोकस रन या रिकॉर्ड्स पर नहीं बल्कि टीम के लिए योगदान देने और अपने खेल में सुधार करने पर रहता है।

Vaibhav Sooryavanshi on his focus: वैभव सूर्यवंशी ये एक नाम वर्ल्ड क्रिकेट में काफी चर्चा में बना हुआ है, जिसके पीछे की बड़ी वजह 15 साल के इस ओपनिंग आक्रामक बल्लेबाज का आईपीएल 2026 के सीजन में दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ बेखौफ अंदाज में खेलना है। वैभव सूर्यवंशी का एलिमिनेटर मुकाबले में भी बल्ले से यही अंदाज देखने को मिला जिसमें उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रनों की बेहतरीन पारी खेलने के साथ अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स को इस मुकाबले में 47 रनों से जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। इसके दम पर अब राजस्थान की टीम ने आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर मैच के लिए भी अपनी जगह को पक्का कर लिया है।
इस मैच में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला जिसके बाद उन्होंने मुकाबले से पहले अपनी तैयारियों को लेकर भी खुलासा किया। वैभव ने बातचीत के दौरान साफ किया कि उनका पूरा फोकस रन बनाने या रिकॉर्ड्स पर नहीं बल्कि टीम के लिए बेहतर योगदान देने और अपने खेल में लगातार सुधार करने पर रहता है।
मेरा ध्यान उसी मैच पर रहता है जिसमें खेल रहा हूं
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने के बाद वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने ब्रॉडकास्टर के साथ बात करते हुए कहा कि जब टीम जीतती है तो सभी खिलाड़ी उसी पॉजिटिव सोच के साथ अगले मैच की तैयारी में जुट जाते हैं। उन्होंने कहा कि वह किसी भी मुकाबले से पहले थोड़ा-बहुत जरूर सोचते हैं लेकिन जरूरत से ज्यादा दबाव नहीं लेते। वैभव के मुताबिक उनका पूरा ध्यान सिर्फ उसी मैच पर रहता है जिसमें वह खेल रहे होते हैं और वह किसी भी चीज को लेकर अधिक नहीं सोचते।
Khabar Monkey
🎤Question 🗣️: It was a knockout match… Didn’t you feel any pressure?
🎤Vaibhav Sooryavanshi 🗣️: “No sir, it was in my mind… but all the coaches told me, ‘Just play your natural game and don’t think too much.’ And that’s exactly what I did. #SRHvsRR pic.twitter.com/wVhEL7wEHC
— Indian Cricket (@IPL2025Auction) May 28, 2026
बल्लेबाजी में सुधार करने पर रहता है पूरा फोकस
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने अपनी बल्लेबाजी को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें लगता है कि किसी खास चीज में सुधार करने की जरूरत है तो वह उसी पर मेहनत करते हैं। युवा बल्लेबाज के मुताबिक वह लगातार अपने खेल को बेहतर बनाने की कोशिश करते रहते हैं ताकि टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा योगदान दे सकें। यही वजह है कि इतनी कम उम्र में भी वह बड़े मंच पर काफी आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
रिकॉर्ड के बारे में आउट होने के बाद पता चला
इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने के काफी करीब पहुंच गए थे लेकिन वह इस उपलब्धि से चूक गए। इसको लेकर उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी के दौरान उन्हें इस रिकॉर्ड के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। वैभव ने बताया कि आउट होने के बाद जब वह डगआउट में पहुंचे तब उन्हें इस बारे में पता चला। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी करते समय उनका ध्यान सिर्फ इस बात पर रहता है कि सामने मौजूद गेंदबाजों को किस तरह खेलना है।
Vaibhav Sooryavanshi का ट्रॉफी जीतना ही सबसे बड़ा लक्ष्य
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने आगे कहा कि उनका पूरा ध्यान टीम के लिए जितना हो सके उतना योगदान देने पर रहता है। उन्होंने साफ किया कि शतक और रिकॉर्ड आगे भी बनाए जा सकते हैं लेकिन फिलहाल राजस्थान रॉयल्स का पूरा फोकस आईपीएल 2026 की ट्रॉफी जीतने पर है। वैभव की यही सोच उन्हें बाकी युवा खिलाड़ियों से अलग बनाती है और यही वजह है कि इतनी कम उम्र में भी वह क्रिकेट फैंस के बीच लगातार लोकप्रिय होते जा रहे हैं।





