Kagiso Rabada Smoking Video Goes Viral: आईपीएल 2026 के बीच एक नया विवाद सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। गुजरात टाइटंस के एक स्टार विदेशी गेंदबाज का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह होटल के अंदर सिगरेट पीते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है और यह भी साफ नहीं है कि वीडियो के साथ कोई छेड़छाड़ हुई है या नहीं।

कगिसो रबाडा का वीडियो वायरल
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा इस समय गुजरात टाइटंस के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें वह होटल में सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं। हालांकि, यह ध्यान देने वाली बात है कि खिलाड़ियों के सिगरेट पीने पर किसी तरह की आधिकारिक रोक नहीं होती है। बावजूद इसके, इस तरह के वीडियो अक्सर चर्चा का विषय बन जाते हैं और फैंस के बीच बहस छिड़ जाती है।
Kagiso Rabada was spotted smoking at the GT team hotel. 👀
Rashid Khan and Gujarat Titans players and staff were also there, appearing to speak with him—it looked like Rashid was trying to stop him.
Was the theory about Rabada true”https://t.co/0VT79nGPUU”>pic.twitter.com/0VT79nGPUU
— Sonu (@Cricket_live247) April 22, 2026
शानदार फॉर्म में हैं रबाडा
रबाडा इस सीजन बेहतरीन लय में गेंदबाजी कर रहे हैं और गुजरात टाइटंस के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं। वह लगातार विकेट निकाल रहे हैं और टीम की जीत में योगदान दे रहे हैं। यही वजह है कि वह पर्पल कैप की रेस में भी बने हुए हैं और विरोधी टीमों के लिए बड़ा खतरा साबित हो रहे हैं।
आईपीएल करियर में दमदार आंकड़े
कगिसो रबाडा का करियर भी काफी प्रभावशाली रहा है। उन्होंने अब तक 90 मुकाबलों में 129 विकेट अपने नाम किए हैं। साल 2017 में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह पंजाब किंग्स के लिए खेले और अब 2025 से गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं। आईपीएल 2026 में उन्होंने अब तक 6 मैचों में 10 विकेट हासिल किए हैं और उनका इकॉनमी रेट 9.73 का रहा है।
रबाडा का यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां कुछ फैंस इसे निजी मामला बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे प्रोफेशनल एथिक्स से जोड़कर देख रहे हैं। फिलहाल इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन यह विवाद आईपीएल के बीच एक नई बहस जरूर खड़ी कर रहा है।





