Viral

विपक्ष का चेहरा बेनकाब, कांग्रेस-सपा जैसी पार्टियां महिला विरोधी-सीएम योगी

महिला आरक्षण बिल को लेकर लखनऊ में आज मुख्यमंत्री आवास से विधान भवन तक जन आक्रोश महिला पद यात्रा निकाली गई। आधी आबादी के हक़ की लड़ाई के लिए यह पदयात्रा हुई। सीएम योगी की अगुवाई में यह पैदल मार्च लखनऊ में कालीदास मार्ग पर स्थित सीएम आवास से शुरू हुआ और विधान भवन के पास जाकर खत्म हुआ। योगी के साथ दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और ब्रजेश पाठक के साथ साथ यूपी बीजेपी के अध्यक्ष पंकज चौधरी भी शामिल हुए। साथ में महिला आयोग की अध्यक्ष और आयोग की पूरी टीम मार्च में शामिल हुए।

विपक्ष का चेहरा बेनकाब, कांग्रेस-सपा जैसी पार्टियां महिला विरोधी-सीएम योगी
विपक्ष का चेहरा बेनकाब, कांग्रेस-सपा जैसी पार्टियां महिला विरोधी-सीएम योगी

बीजेपी महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ता इस मार्च में शामिल हो हुईं। लखनऊ के लगभग सभी वार्ड से महिलाओं की इस मार्च में भागीदारी हुई। यह मार्च महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की घेराबंदी के लिए हुआ। संसद में नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक के गिरने के बाद बीजेपी ने ऐलान किया था कि वो पूरे देश में विपक्ष को घेरेगी। उसी के तहत ये मार्च निकाला गया।

पदयात्रा के बाद अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि नारी वंदन शक्ति अधिनियम पर विपक्ष का आचरण नारी गरिमा के प्रतिकूल रहा है। इसलिए देशभर में विपक्ष के इस कृत्य के खिलाफ आक्रोश यात्रा निकाली गई। सीएम योगी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष का चेहरा बेनकाब हो गया। कांग्रेस-सपा जैसी पार्टियां महिला विरोधी है। वहीं बीजेपी इस मामले में ब्लॉक स्तर से लेकर जिला मुख्यालयों तक शक्ति प्रदर्शन करेगी।

Leave a Reply