SportsViral

विदेशी लीग्स में खेलने के लिए रिटायरमेंट लेने वाले प्लेयर्स को लेकर BCCI बनाएगी पॉलिसी, जल्द किया जाएगा ऐलान

विदेशी लीग्स में खेलने के लिए रिटायरमेंट लेने वाले प्लेयर्स को लेकर BCCI बनाएगी पॉलिसी, जल्द किया जाएगा ऐलान

भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी पिछले कुछ सालों में इंटरनेशनल और डोमेस्टिक फॉर्मेट को जल्द अलविदा कहते हुए नजर आए हैं। इसके पीछे की बड़ी वजह उन्हें विदेशों में उन्हें वाली टी20 लीग्स में खेलने का मौका आसानी से मिल जाना है। अब बीसीसीआई ने इसको लेकर भारतीय क्रिकेटरों के लिए रिटायरमेंट पॉलिसी बनाने का फैसला लगभग कर लिया है, ताकि खिलाड़ी अपने संन्यास लेने का फैसला इन पॉलिसी ध्यान में रखते हुए लें सके।

विदेशी लीग्स में खेलने के लिए रिटायरमेंट लेने वाले प्लेयर्स को लेकर BCCI बनाएगी पॉलिसी, जल्द किया जाएगा ऐलान
विदेशी लीग्स में खेलने के लिए रिटायरमेंट लेने वाले प्लेयर्स को लेकर BCCI बनाएगी पॉलिसी, जल्द किया जाएगा ऐलान

विजय शंकर सहित कई खिलाड़ियों ने किया विदेशी लीग्स का रुख

बीसीसीआई की पॉलिसी के तहत भारतीय खिलाड़ी जब तक इंटरनेशनल और घरेलू फॉर्मेट के अलावा आईपीएल से अपने रिटायरमेंट का ऐलान नहीं करते हैं उन्हें विदेशी लीग्स में हिस्सा लेने की इजाजत नहीं है। हालांकि कई प्लेयर्स इसमें ऐसे भी हैं जो टीम इंडिया से काफी लंबे समय से बाहर रहने के साथ आईपीएल में भी नहीं खेलते हुए दिखाई दिए जिसमें एक नाम हाल में विजय शंकर का है जिन्होंने भारतीय क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट का ऐलान करने के बाद लंका प्रीमियर लीग के आगामी सीजन में कैंडी रॉयल्स की तरफ से खेलने का फैसला लिया। वहीं इसी लिस्ट में अब एक नाम विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत का भी शामिल हो सकता है जिन्होंने सिर्फ 32 साल की उम्र में रिटायरमेंट का ऐलान कर सभी को चौंका दिया। इसके अलावा इससे पहले पिछले कुछ सालों में युवराज सिंह, इरफान पठान और दिनेश कार्तिक ने भी ऐसा किया था। अब क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार एपेक्स काउंसिल की मीटिंग में रिटायरमेंट पॉलिसी को लेकर चर्चा हो सकती है, जिसमें अभी सिर्फ एक्टिव भारतीय क्रिकेटर चाहे वह इंटरनेशनल, घरेलू या फिर IPL खिलाड़ी क्यों ना हो उन्हें विदेशी लीग्स में हिस्सा लेने की मंजूरी नहीं है।

फिजी और मालदीव की मदद करेगा बीसीसीआई

अपने देशों में क्रिकेट के खेल को बढ़ावा देने की दिशा में बीसीसीआई ने फिजी और मालदीव की मदद करने का फैसला लिया है। एपेक्स काउंसिल की बैठक में बीसीसीआई ने इन दोनों देशों में कोच भेजने के अलावा हर तरह से मदद करेगा। मालदीव क्रिकेट बोर्ड और क्रिकेट फिजी ने बीसीसीआई से मदद का अनुरोध किया था। इससे पहले भारतीय बोर्ड की तरफ से अफगानिस्तान और नेपाल में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए उनकी मदद की गई थी। साल 2019 में बीसीसीआई की तरफ से पूर्व फील्डिंग कोच अभय शर्मा के अलावा पूर्व खिलाड़ी सबा करीम को मालदीव के दौरे पर भेजा गया था।

Khabar Monkey

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply