EntertainmentViral

विक्की कौशल का ‘तौबा तौबा’ गाना सुनते ही नाचने पर मजबूर हो जाते हैं निक जोनस, रिवील की मजेदार बात

साल 2024 में विक्की कौशल के सुपरहिट गाने ‘तौबा तौबा’ ने दर्शकों को इस पर नाचने के लिए मजबूर कर दिया था। अब देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के पति और सिंगर निक जोनस का भी ऐसा ही कुछ कहना है। बॉलीवुड गानों के लिए निक जोनस का प्यार और लगाव किसी से छिपा नहीं है। अब ऐसे ही एक इंटरव्यू में उन्होंने विक्की कौशल के गाने तौबा तौबा पर अपना रिएक्शन दिया है।

इंडिया के लिए निक का खास लगाव

कभी प्रियंका चोपड़ा के साथ तो कभी अकेले, निक अक्सर बॉलीवुड गानों पर डांस करते और रील बताने दिखाई दे जाते है। सिंगर को इंडिया का दामाद कहा जाता है और इस कॉम्प्लीमेंट पर प्रियंका भी खुश होती है। कपिल के शो में भी प्रियंका ने निक के बॉलीवुड गानों के प्रति लगाव को जाहिर किया था। काफी फैंस को लगता था कि प्रियंका उनसे ऐसा कराती है लेकिन एक्ट्रेस ने इस बात को साफ किया था कि निक ज्यादा पसंद करते है इन गानों को और उन पर नाचना भी।

निक जोनस का ‘तौबा तौबा’ पर बयान

निक जोनस से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि उन्हें बॉलीवुड का ऐसा कौन सा गाना पसंद है जो बजते ही वह खुद को नाचने से रोक नहीं पाते। इसके जवाब में सिंगर ने कहा, बहुत सारे क्लासिक गाने है, जैसे वी आर फैमिली, लेकिन मुझे विक्की कौशल का ‘तौबा तौबा’ गाना भी बहुत पसंद है । वह एक बेहतरीन गाना है।

तौबा तौबा गाने को ओवरऑल काफी पसंद किया गया था। इसके गायक करण औजला है और यूट्यूब पर इस गाने को 58 करोड़ व्यूज मिल चुके है। इस गाने का हुक स्टेप भी काफी वायरल रहा था, गाने के कोरियोग्राफर बोस्को मार्टिस थे।

बॉलीवुड गानों पर निक का डांस

निक जोनस के बॉलीवुड गानों पर नाचने के कई वीडियोज उनके इंस्टाग्राम में देखे जाते है। प्रियंका चोपड़ा के गाने ‘साजन साजन’ पर भी निक का डांस वीडियो सामनो आया था। यह गाना इंटरनेट पर रील की दुनिया में काफी चर्चित रहा था। इसके अलावा उन्हें इंस्टाग्राम पर ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए’ और धुरंधर का ‘नैना लड़ावा’ गाने पर भी डांस करते देखा गया है।

Leave a Reply