SportsViral

वर्ल्ड कप से ठीक पहले टीम इंडिया से नंदिनी शर्मा को मिला डेब्यू का मौका, स्मृति मंधाना संभाल रही हैं कप्तानी

भारतीय महिला टीम आगामी 12 जून से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले इंग्लैंड महिला टीम के खिलाफ तीन मैचों की द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 28 मई को चेम्सफोर्ड के काउंटी ग्राउंड में खेला जा रहा है, जिसमें मेजबान इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारतीय महिला टीम के लिए सीरीज के इस पहले मैच में कप्तानी की जिम्मेदारी हरमनप्रीत कौर की जगह पर स्टार ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना संभाल रही हैं, तो वहीं इस मुकाबले में टीम इंडिया की तरफ से 24 साल की युवा खिलाड़ी नंदिनी शर्मा को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला है।

वर्ल्ड कप से ठीक पहले टीम इंडिया से नंदिनी शर्मा को मिला डेब्यू का मौका, स्मृति मंधाना संभाल रही हैं कप्तानी
वर्ल्ड कप से ठीक पहले टीम इंडिया से नंदिनी शर्मा को मिला डेब्यू का मौका, स्मृति मंधाना संभाल रही हैं कप्तानी

नंदिनी को लेकर रहने वाली हैं सभी की सबसे ज्यादा नजरें

विमेंस प्रीमियर लीग के साल 2026 के सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलने वाली नंदिनी शर्मा का गेंद से काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था, जिसमें वह कुल 17 विकेट हासिल करने में कामयाब हुई थी। नंदिनी को उनके इस शानदार प्रदर्शन का इनाम सीधे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए घोषित हुए भारतीय टीम की स्क्वाड में शामिल किए जाने के रूप में मिला जिसमें उससे पहले उनकी इंग्लैंड के खिलाफ इस टी20 सीरीज में प्रदर्शन को लेकर सबसे ज्यादा नजरें रहने वाली हैं। अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में ये नंदिनी शर्मा का पहला मुकाबला है। उन्होंने टी20 क्रिकेट में कुल 10 मैचों में खेलते हुए 17 विकेट हासिल किए हैं और उसमें उनका औसत 18.58 का देखने को मिलता है। वहीं नंदिनी शर्मा घरेलू क्रिकेट में चंडीगढ़ की टीम से खेलती हैं।

Khabar Monkey

हरमनप्रीत कौर इस वजह से हैं बाहर

इंग्लैंड की टीम जहां इस तीन मैचों की टी20 सीरीज में अपनी नियमित कप्तान नैट साइवर ब्रंट के बिना खेल रही है, जिसमें वह चोटिल होने की वजह से बाहर हैं। उनकी जगह पर कप्तानी की जिम्मेदारी चार्ली डीन संभाल रही हैं। वहीं भारतीय महिला टीम भी पहले टी20 मैच में हरमनप्रीत कौर के बिना खेलने उतरी है, जिसमें उनको लेकर बीसीसीआई महिला की तरफ से एक्स पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी गई कि हरमनप्रीत कौर को आराम दिया गया है और उनकी जगह पर स्मृति मंधाना कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

यहां पर देखिए पहले टी20 मैच के लिए भारत-इंग्लैंड की प्लेइंग 11

भारतीय महिला टीम – स्मृति मंधाना (कप्तान), शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा, श्री चरणी।

इंग्लैंड महिला टीम – सोफिया डंकली, एलिस कैप्सी, एमी जोन्स (विकेटकीपर), हीथर नाइट, फ्रेया केम्प, डेनिएल गिब्सन, शार्लेट डीन (कप्तान), इजी वोंग, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन बेल, टिली कोर्टीन-कोलमैन।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply