प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से की गई देशवासियों से फ्यूल और खपत कम करने की अपनी का सपोर्ट सुधा मूर्ति ने किया है. राज्यसभा सांसद और जानी-मानी बिजनेस वुमन सुधा मूर्ति ने अपील का समथर्न करते हुए कहा कि वे ईंधन की खपत कम करें और आयातित सामानों पर अपनी निर्भरता घटाएं.

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए सुधा मूर्ति ने फ्यूल बचाने और वर्चुअल मीटिंग्स का इस्तेमाल बढ़ाने के प्रधानमंत्री के सुझावों का स्वागत किया. उन्होंने लिखा कि मैं हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस सुझाव का स्वागत करती हूं, जिसमें उन्होंने नागरिकों से ईंधन का समझदारी से इस्तेमाल करने और जब भी संभव हो, वर्चुअल मीटिंग्स अपनाने को कहा है. पश्चिम एशिया संकट के कारण सप्लाई चेन में आई मौजूदा रुकावटों को देखते हुए, ऐसे कदम हमारे देश की मजबूती के लिए बहुत जरूरी हैं.
I welcome our Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi Jis suggestion to citizens regarding the judicial use of fuel and the adoption of virtual meetings whenever possible. In light of the current supply chain disruptions caused by the West Asia crisis, such steps are important
— Smt. Sudha Murty (@SmtSudhaMurty) May 11, 2026
मोहनदास पाई ने भी किया सपोर्ट
सुधा मूर्ति के अलावा, एक जाने-माने एंजल इन्वेस्टर और वेंचर कैपिटलिस्ट मोहनदास पाई ने भी PM मोदी की अपील का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि वैश्विक संकट के बीच PM मोदी की कम खर्च करने की अपील समझदारी भरी है. नागरिकों को अपनी कमर कस लेनी चाहिए और तेल का आयात कम करना चाहिए.
Khabar Monkey
VIDEO | Mohandas Pai, a prominent angel investor and venture capitalist, said, “PM Modi’s call for austerity amid global crisis is sensible. Citizens must tighten their belts and reduce oil imports.”
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/pvgf8QmVVE
— Press Trust of India (@PTI_News) May 12, 2026
सुधा मूर्ति ने पहली भी दिया था बयान
सुधा मूर्ति के पीएम मोदी की अपील को सपोर्ट करने का बाद उनका एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह राज्यसभा में इस मुद्दे पर बात करती नजर आ रही हैं. ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर जताई जा रही चिंताओं पर बात करते हुए, मूर्ति ने यह तर्क दिया था कि यह मुद्दा घरेलू फैसलों से नहीं, बल्कि वैश्विक घटनाक्रमों से जुड़ा है. उन्होंने कहा था कि हर कोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की बात करता है, लेकिन हमने तो युद्ध शुरू नहीं किया, हमने पेट्रोल की कीमतें बढ़ाने के लिए नहीं कहा है.
–





