लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 2026 के 59वें मैच में लगभग एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से हरा दिया। इस हार से सीएसके को 2 अंक का नुकसान हुआ और उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को झटका जरूर लगा, लेकिन इस टीम के लिए अभी रास्ते बंद नहीं हुए हैं। सीएसके के पास अब भी प्लेऑफ में पहुंचने मौका है। आइए जानते हैं कि इसके लिए आखिरी ऋतुराज गायकवाड़ की टीम को क्या करना होगा।

सीएसके के प्लेऑफ में पहुंचने का समीकरण
को लखनऊ से हार मिली और अब इस टीम के 12 अंक हैं। सीएसके का ये 12वां लीग मैच था जिसमें उसे 6 में जीत मिली है और 6 मैचों में हार मिली है। सीएसके अब 12 अंक के साथ छठे स्थान पर आ गया और इस मैच में हार के बाद उसका नेट रन रेट भी गिर गया और राजस्थान को फायदा हुआ जो छठे स्थान से 5वें स्थान पर आ गया। चेन्नई सुपर किंग्स को अभी भी 2 मैच खेलने हैं और उसे अब हर हाल में ये दोनों मैच जीतने होंगे।
सीएसके के अभी 12 अंक हैं और अगर वो अपने अगले दोनों मैच जीत जाती है तो उसके कुल 16 अंक हो जाएंगे और उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद रहेगी, लेकिन अगर वो इन दोनों में से एक भी मैच हार जाती है तो उसका प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। ऋतुराज की टीम को अब हार हाल में अपने अगले दोनों मैच जीतने होंगे और उसे कोशिश करनी होगी कि उनका रन रेट अन्य टीमों के मुकाबले और बेहतर हो जाए। अगर किसी अन्य टीम के 16 अंक होते हैं तो फिर मामला रन रेट पर ही फंसेगा।
Khabar Monkey
सीएसके का मुकाबला हैदराबाद और गुजरात के साथ
टीम की कमजोर कड़ी इस वक्त गेंदबाजी है जो लखनऊ के खिलाफ उभरकर सामने आई है। अब इस टीम को 18 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच खेलना है और फिर उसका सामना 21 मई को गुजरात जाइटंस के साथ होगा। ये दोनों टीमें इस वक्त कमाल का क्रिकेट खेल रही हैं और चेन्नई के लिए इन्हें हराना बड़ी चुनौती होगी। एक तरफ जहां हैदराबाद की बल्लेबाजी गजब की है तो वहीं गुजरात की गेंदबाजी शानदार है। अब प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए सीएसके को दोनों टीमों को हराना ही होगा।
वैभव-प्रियांश ओपनर, तिलक वर्मा नंबर 3; श्रीलंका-अफगानिस्तान के खिलाफ ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए की बेस्ट प्लेइंग 11
तिलक वर्मा की कप्तानी में इंडिया ए टीम श्रीलंका और अफगानिस्ता के खिलाफ ट्राई सीरीज खेलेगी। इस टूर्नामेंट के लिए इंडिया ए की बेस्ट प्लेइंग इलेवन कुछ इस तरह की हो सकती है।





