मंगलवार, 21 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
चढ़ावा चोरी के बाद राम मंदिर में बड़ा बदलाव! चढ़ावे की गिनती में जुटे कर्मियों की छुट्टी, अब नए लोगों की एंट्री​ | भारत के इथेनॉल मिशन पर बड़ा दांव! सरकारी तेल कंपनियों ने खर्च किए ₹1.72 लाख करोड़​ | ‘सपा अपने नाम पर वोट मांगने से कतरा रही…’ ब्रजेश पाठक का अखिलेश यादव के PDA पर हमला​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

रोहित शर्मा ने संन्यास की खबरों पर खुद तोड़ी चुप्पी, कहा “अगर मेरे खिलाफ किसी ने भी…​

Rohit Sharma: लॉर्ड्स में कल रात भारत और इंग्लैंड के बीच अंतिम वनडे मुकाबला खेल गया, जिसे इंग्लैंड की टीम ने रोमांचक मुकाबले में 27 रनों से जीता, इस मैच से पहले सिर्फ भारत ही नही पूरी दुनिया में बस एक ही बात की चर्चा हो रही थी कि रोहित शर्मा को अभी संन्यास नही […]

Rohit Sharma: लॉर्ड्स में कल रात भारत और इंग्लैंड के बीच अंतिम वनडे मुकाबला खेल गया, जिसे इंग्लैंड की टीम ने रोमांचक मुकाबले में 27 रनों से जीता, इस मैच से पहले सिर्फ भारत ही नही पूरी दुनिया में बस एक ही बात की चर्चा हो रही थी कि रोहित शर्मा को अभी संन्यास नही लेना चाहिए, दरअसल दूसरे मैच के दौरान खबर आई कि रोहित शर्मा लॉर्ड्स वनडे के बाद संन्यास लेने वाले हैं.

हालांकि उसी दिन बीसीसीआई ने आकर इस बात की सफाई दी कि रोहित शर्मा से संन्यास को लेकर कुछ बात नही हुई है, वो भारत के लिए विश्व कप 2027 खेल सकत हैं, हालांकि ये सब रोहित शर्मा के फैसले पर निर्भर करता है, बीसीसीआई, रोहित शर्मा से कोई जबरदस्ती नही करना चाहती है.

Rohit Sharma ने अब अपने संन्यास पर तोड़ी चुप्पी

रोहित शर्मा के संन्यास की अफवाह को बीसीसीआई ने अपने बयान से खारिज कर दिया. अब लॉर्ड्स में वनडे मैच के बाद रोहित शर्मा ने भी बाहरी शोर को लेकर बड़ा बयान दिया. रोहित शर्मा का मानना है कि अगर यह बाहरी शोर नहीं होगा, तो मजा नहीं आएगा.

लॉर्ड्स वनडे के दौरान या बाद में रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट का ऐलान तो नहीं किया, बल्कि बीसीसीआई ने उनका एक वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में रोहित शर्मा ने मैदान से बाहर उनके बारे में चलने वाली चर्चा को लेकर कहा कि

“बाहर जो कुछ भी हो रहा है, अगर वह सब नहीं होगा, तो मजा नहीं आएगा. मैं जानता हूं, मुझे क्या करना है और मेरा बल्ला जवाब देता आया है. मेरा काम मैदान के अंदर है और बाहर कुछ नहीं.”

A bond built over an entire career 💙

Rohit Sharma 🤝 Virat Kohli

Full Interview ▶ https://t.co/25aJe6AeuW#TeamIndia | #ENGvIND | @ImRo45 | @imVkohli pic.twitter.com/lyLxRKvA8L

— BCCI July 20, 2026

Rohit Sharma, भारत के महान खिलाड़ियों में से एक

रोहित शर्मा की बात करें तो साल 2007 से वह अभी तक देश के लिए वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं. जबकि टी20 और टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा संन्यास ले चुके हैं. वह भारत के लिए अभी तक 288 मैच खेल चुके हैं और 11,895 रन उनके नाम हैं. अब रोहित अगले साल वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहना चाहेंगे.

अभी उनके हाल ही के मैच की बात करें तो रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 138 रनों की तूफानी पारी खेली. रोहित शर्मा ने 84 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. रोहित शर्मा ने 110 गेंदों में 17 चौके और 5 छक्के की मदद से 138 रन बनाए.

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY