BusinessViral

रेलवे ने 1,44,000 यात्रियों से वसूला ₹10,51,15,566 का जुर्माना, 30 दिनों में 18 स्टेशनों पर हुई कार्रवाई

रेलवे ने 1,44,000 यात्रियों से वसूला ₹10,51,15,566 का जुर्माना, 30 दिनों में 18 स्टेशनों पर हुई कार्रवाई

भारतीय रेल अपने यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इस प्रयास में कई बार रेलवे को कुछ सख्त कदम उठाने पड़ते हैं। भारतीय रेल का प्रयागराज मण्डल यात्रियों को अच्छा भोजन, शुद्ध पेय जल, साफ-सुथरे टॉयलेट की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चला रहा है। प्रयागराज मण्डल ने सिर्फ 1 महीने के अंतराल में अलग-अलग मामलों में कुल 1,44,000 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 10,51,15,566 रुपये का जुर्माना वसूला है।

Khabar Monkey

रेलवे ने 1,44,000 यात्रियों से वसूला ₹10,51,15,566 का जुर्माना, 30 दिनों में 18 स्टेशनों पर हुई कार्रवाई
रेलवे ने 1,44,000 यात्रियों से वसूला ₹10,51,15,566 का जुर्माना, 30 दिनों में 18 स्टेशनों पर हुई कार्रवाई

बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए 63,462 यात्री

प्रयागराज मण्डल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 1 मई से 30 मई तक चलाए गए विशेष टिकट चेकिंग अभियान में बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, अनबुक्ड लगेज और धूम्रपान/गंदगी के मामलों में कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में 1,44,000 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10,51,15,566 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसमें बिना टिकट यात्रा करने वाले 63,462 यात्रियों से 6,03,73,538 रुपये, अनियमित यात्रा करने वाले 76,629 यात्रियों से 4,34,94,783 रुपये, अनबुक्ड लगेज के लिए 22 यात्रियों से 12,962 रुपये और धूम्रपान/गंदगी फैलाने वाले 12,962 यात्रियों से 9,34,283 रुपये जुर्माना वसूला गया।

प्रयागराज मण्डल के अलग-अलग स्टेशनों पर हुई कार्रवाई का पूरा विवरण

 

स्टेशन बिना टिकट जुर्माना राशि रुपये में अनियमित टिकट जुर्माना राशि रुपये में अनबुक्ड टिकट जुर्माना राशि रुपये में धूम्रपान/गंदगी जुर्माना राशि रुपये में कुल मामले कुल जुर्माना राशि रुपये में
प्रयागराज 20,477 1,94,86,635 24,985 1,39,55,618  2 5,100 1,154 5,28,220 46,618 3,42,75,573
कानपुर 13,159 1,28,85,888  19,188 1,09,11,349  8 1,530 1,450 1,62,410 33,805 2,39,61,177
टूंडला 9,448 93,74,728  6,593 44,38,966  1 2,080 66 18,718 16,108 1,38,34,492
प्रयागराज छिवकी 5,091 61,60,225 8,262 51,65,703  0 0 364 1,08,040 13,717 1,14,33,968
अलीगढ़ 6,231 48,11,935  39,67 19,13,745  4 1,870 258 32,830 10,460 6,76,0,380
सूबेदारगंज 2,851 30,11,299  4,590 25,86,252  0 0 28 4,000 7,469 56,01,551
इटावा 1,048 7,90,114  1,748 8,78,435  0 0 78 15,085 2,874 16,83,634
मिर्ज़ापुर 874 8,02,100  1,561 7,94,315  0 0 95 14,460 2,530 16,10,875
फ़िरोज़ाबाद 553 4,19,295  1,424 6,72,080  0 0 17 2,700 1,994 10,94,075
मानिकपुर 550 4,92,765  976 4,93,870  0 0 37 5,600 1,563 9,92,235
फ़तेहपुर 514 3,58,305  1,032 5,49,860  0 0 82 12,460 1,628 9,20,625
शिकोहबाद 489 3,84,370  1,000 4,90,340  4 1,920 49 6,560 1,542 8,83,190
नैनी 360 3,45,935  967 4,86,380  3 462 39 4,100 1,369 8,36,877
हाथरस 1,044 6,23,895  55 26,500  0 0 36 3,700 1,135 6,54,095
खुर्जा 485 3,27,120  265 1,24,125 0 0 55 5,760 805 4,57,005
विंध्याचल 198 63,814  1 290 0 0 14 2,820 213 66,924
चुनार 80 32,305  15 6,955 0 0 41 4,420 136 43,680
फफूँद 10 2,810  0 0 0 0 24 2,400 34 5,210
कुल योग 63,462 6,03,73,538  76,629 4,34,94,783 22 12,962 3,887 9,34,283 1,44,000 10,51,15,566
khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply