Dangerous Stunt Video : सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ अब लोगों को खतरनाक कदम उठाने पर मजबूर कर रही है। हर दिन ऐसे कई वीडियो सामने आते हैं, जिनमें लोग लाइक्स और व्यूज के लिए अपनी जान तक जोखिम में डाल देते हैं।

हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरानी के साथ-साथ गुस्सा भी जाहिर कर रहे हैं।
Tempo driver has zero civic sense 🌚💀 pic.twitter.com/FZO9Oi3lu1
— Namrata (@kaleshikudi) April 26, 2026
बीच सड़क पर डांस करना पड़ा भारी
वायरल वीडियो में एक लड़की पहाड़ी सड़क पर खड़े होकर डांस करते हुए वीडियो बनाती नजर आती है। वह पूरी तरह अपने रील में व्यस्त है और आसपास के ट्रैफिक पर ध्यान नहीं देती। इसी दौरान पीछे से एक कार आती दिखाई देती है, जबकि सामने से एक ऑटो भी आ रहा होता है।
सड़क संकरी होने के कारण कार चालक को अचानक कट मारकर बीच से निकलना पड़ता है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि लड़की अपनी जगह से हिलती तक नहीं है। अगर जरा सी भी चूक होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
ये खबर भी पढ़ें :
लोगों ने इसे गैरजिम्मेदाराना व्यवहार बताया
यह वीडियो प्लेटफॉर्म X पर @kaleshikudi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। पर यूजर्स ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने इसे गैरजिम्मेदाराना व्यवहार बताया और कहा कि वायरल होने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हैं।
एक यूजर ने लिखा, “रील के चक्कर में जान चली जाती तो?” वहीं दूसरे ने कहा, “ऐसे स्टंट दूसरों की जान को भी खतरे में डालते हैं।” यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर सवाल खड़े करती है।





