मंगलवार, 24 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
भारत से चीन और यूरोप तक टेंशन! ट्रंप की टैरिफ की जद में आए 16 बड़े देश​ | 28 छक्के 7 चौके… 52 गेंदों में दोहरा शतक, वैभव सूर्यवंशी ने हिलाया क्रिकेट जगत, पूरी दुनिया के उड़े होश​ | ड्राई स्कैल्प या सेबोरिक डर्मेटाइटिस? एक्सपर्ट से जानें इनमें क्या होता है अंतर?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

राजेंद्र vs अवधेश, इमरान vs इकरा… सपा ने कांग्रेस से बातचीत के लिए क्यों बनाया ये समीकरण?​

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर बातचीत शुरू हो गई है. दोनों दलों ने दिल्ली में बातचीत के लिए अपनीअपनी कमेटियां बनाई हैं. इस बीच समाजवादी पार्टी ने अपनी बातचीत वाली कमेटी में अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद को शामिल कर लिया है. इसके […]

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर बातचीत शुरू हो गई है. दोनों दलों ने दिल्ली में बातचीत के लिए अपनीअपनी कमेटियां बनाई हैं. इस बीच समाजवादी पार्टी ने अपनी बातचीत वाली कमेटी में अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद को शामिल कर लिया है. इसके बाद इस पूरी कवायद में सामाजिक समीकरणों की चर्चा भी तेज हो गई है.

अखिलेश यादव फुटबॉल के प्लेयर रहे हैं… उन्हें पता है कि विरोधियों के खिलाफ मैन टू मैन मार्किंग फॉर्मूला फिल्ड पर कैसे काम करता है. अखिलेश ने अब फॉर्मूले को कांग्रेस से बातचीत में अपनाया है. कांग्रेस की ओर से राजेंद्र पाल गौतम और इमरान मसूद लगातार सपा पर हमलावर बने हुए थे. हर मंच से यही दोनों नेता कहते थे कि कांग्रेस को ज्यादा सीट मिलनी चाहिए. इन दोनों को घेरने के लिए अखिलेश ने अवधेश प्रसाद और इकरा हसन को उस मेज पर बैठा दिया है, जहां गठबंधन की गांठ बांधी जा रही है.

सपा की ओर से टीम में कौनकौन?

कांग्रेस की तरफ से जहां यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद बातचीत की टीम में हैं, वहीं सपा की तरफ से इकरा हसन के बाद अब अवधेश प्रसाद को भी शामिल किया गया है. सपा की शुरुआती कमेटी में राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, सांसद राजीव राय और सांसद इकरा हसन शामिल थे, लेकिन कमेटी में दलित प्रतिनिधित्व नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे थे.

इसके बाद अखिलेश यादव ने अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद को भी कमेटी में शामिल कर लिया. अब सपा की टीम में कुल पांच सदस्य हो गए हैं. इस बदलाव को दलित प्रतिनिधित्व से जुड़े सवालों के जवाब और कांग्रेस के साथ बातचीत में सामाजिक संतुलन बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. गौरतलब है कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस ने सपा से 181 सीटों की डिमांड की थी. वहीं सपा अभी भी कांग्रेस को 50 से 60 सीट देने के मूड में है.

राजेंद्र पाल गौतम और इमरान मसूद ही सपा पर थे हमलावर

कांग्रेस ने सपा के साथ सीट बंटवारे की बातचीत के लिए अपनी टीम में यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को शामिल किया है. इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता भी बातचीत की प्रक्रिया में शामिल रहे हैं. कांग्रेस की टीम में राजेंद्र पाल गौतम और इमरान मसूद की मौजूदगी को भी राजनीतिक नजरिए से अहम माना जा रहा है.

राजेंद्र पाल गौतम दलित समाज से आते हैं, जबकि इमरान मसूद पश्चिमी यूपी में मुस्लिम राजनीति का प्रमुख चेहरा हैं. पिछले कई महीनों से यही दोनों सपा पर हमलावर थे और अखिलेश पर खुलकर दबाव बना रहे थे. दूसरी तरफ सपा ने अपनी कमेटी में इकरा हसन और अवधेश प्रसाद को शामिल किया है. इकरा हसन कैराना से सांसद हैं और अवधेश प्रसाद अयोध्या से सांसद हैं. इकरा हसन उसी इलाके से आते हैं, जहां से इमरान मसूद हैं और पिछले दिनों इकरा ने इमरान के खिलाफ खूब बयानबाजी की थी.

अवधेश प्रसाद ही क्यों?

सपा की कमेटी में अवधेश प्रसाद को शामिल किए जाने का एक अहम पहलू दलित प्रतिनिधित्व है. शुरुआती कमेटी में दलित समाज का कोई सदस्य नहीं था. इसको लेकर सवाल उठने के बाद अखिलेश यादव ने अवधेश प्रसाद को टीम में जगह दी. अवधेश प्रसाद 2024 के लोकसभा चुनाव में अयोध्या सीट से जीतकर संसद पहुंचे थे. राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या सीट पर उनकी जीत राष्ट्रीय राजनीति में भी चर्चा का विषय बनी थी. ऐसे में एक तरफ कांग्रेस की टीम में राजेंद्र पाल गौतम और दूसरी तरफ सपा की टीम में अवधेश प्रसाद की मौजूदगी को दलित प्रतिनिधित्व के नजरिए से भी देखा जा रहा है.

403 सीटों पर होगा मंथन, जीतने की क्षमता बनेगी आधार

सपा और कांग्रेस के बीच बातचीत का मुख्य आधार सीटवार जीतने की संभावना बताया जा रहा है. दोनों दलों के नेताओं ने साफ किया है कि किसी एक तय संख्या के बजाय हर विधानसभा सीट की स्थिति और उम्मीदवार की मजबूती को देखकर फैसला किया जाएगा. समाजवादी पार्टी की तरफ से रामगोपाल यादव ने भी जीतने की क्षमता को सीट बंटवारे का आधार बताया है. 23 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के आवास पर दोनों दलों के नेताओं की पहली औपचारिक बैठक हुई. इसमें सीटों और संभावित उम्मीदवारों को लेकर दोनों पक्षों ने अपना आकलन रखा.

2022 और 2024 के नतीजे गठबंधन की बातचीत का आधार

2024 के लोकसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में मिलकर चुनाव लड़ा था. सीटों के बंटवारे में सपा ने 62 और कांग्रेस ने 17 सीटों पर चुनाव लड़ा था. सपा ने 37 और कांग्रेस ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की थी. दोनों दलों के गठबंधन ने कुल 43 सीटें जीती थीं. हालांकि, 2022 के विधानसभा चुनाव में दोनों दलों ने अलगअलग चुनाव लड़ा था. समाजवादी पार्टी ने 111 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस को सिर्फ दो सीटों पर सफलता मिली थी. कांग्रेस जहां 2024 के चुनाव को बातचीत का आधार बना रही है, वहीं सपा चाहती है कि बात 2022 के आधार पर हो.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY