PoliticsViral

राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह की जमीन हुई जब्त, जानिए क्या है पूरा मामला?

राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह की जमीन हुई जब्त, जानिए क्या है पूरा मामला?

Haldwani: उत्तराखंड के हल्द्वानी से इस वक्त की एक बहुत बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह को प्रशासन ने बड़ा झटका दिया है। भूमि उपयोग के नियमों का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन करने के आरोप में भानवी सिंह की कई करोड़ रुपये मूल्य की जमीन को उत्तराखंड सरकार में निहित (जब्त) कर लिया गया है। इस मामले में हल्द्वानी के जिलाधिकारी न्यायालय ने बेहद सख्त रुख अपनाते हुए जमीन को वापस सरकारी घोषित करने का आदेश जारी किया है।

राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह की जमीन हुई जब्त, जानिए क्या है पूरा मामला?
राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह की जमीन हुई जब्त, जानिए क्या है पूरा मामला?

बागवानी के नाम पर खरीदी थी करोड़ों की जमीन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने हल्द्वानी क्षेत्र में 0.5206 हेक्टेयर भूमि बागवानी और कृषि प्रयोजन के उद्देश्य से खरीदी थी। यह भूमि नियमों के मुताबिक केवल कृषि, बागवानी या आवासीय उपयोग के लिए ही आवंटित की जा सकती थी। लेकिन, जमीन खरीदने के बाद नियमों को ताक पर रख दिया गया।

Khabar Monkey

अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर हुआ कड़ा एक्शन
प्रशासनिक जांच में यह बात खुलकर सामने आई कि जिस जमीन को बागवानी और कृषि कार्य के लिए आरक्षित किया गया था, उस पर नियमों के विपरीत जाकर अवैध रूप से व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। नियमों का यह उल्लंघन पाए जाने पर मामला जिलाधिकारी न्यायालय में चला।

जिलाधिकारी कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने और साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन को बेहद गंभीर माना। न्यायालय ने स्पष्ट आदेश दिया कि नियमों की अवहेलना करने के कारण इस पूरी 0.5206 हेक्टेयर भूमि को तत्काल प्रभाव से राज्य सरकार के अधीन (निहित) किया जाए। शासन की इस बड़ी और रसूखदारों पर हुई सख्त कार्रवाई से पूरे इलाके के भू-माफियाओं और नियमों का उल्लंघन करने वालों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply