EntertainmentViral

‘ये वही लोग हैं जो…’, महिला पोस्टर के साथ लड़कों की हरकत पर भड़कीं भूमि पेडनेकर, सोशल मीडिया पर की सख्त कानून बनाने की मांग

‘ये वही लोग हैं जो…’, महिला पोस्टर के साथ लड़कों की हरकत पर भड़कीं भूमि पेडनेकर, सोशल मीडिया पर की सख्त कानून बनाने की मांग

बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अक्सर सोशल मीडिया पर देश-दुनिया से जुड़े मुद्दों के बारे में खुलकर लिखते हुए और बात करते हुए नजर आती हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लड़के पोस्टर पर बनी महिला को घटिया तरह से छूते हुए नजर आ रहे हैं। इस क्लिप को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा कि अब तो पोस्टर पर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

Khabar Monkey

‘ये वही लोग हैं जो…’, महिला पोस्टर के साथ लड़कों की हरकत पर भड़कीं भूमि पेडनेकर, सोशल मीडिया पर की सख्त कानून बनाने की मांग
‘ये वही लोग हैं जो…’, महिला पोस्टर के साथ लड़कों की हरकत पर भड़कीं भूमि पेडनेकर, सोशल मीडिया पर की सख्त कानून बनाने की मांग

भूमि ने जाहिर किया गुस्सा

भूमि ने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक क्लिप शेयर की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “अब तो पोस्टर पर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, क्योंकि एक बेहद घिनौने पूल वीडियो ने भारी गुस्सा भड़का दिया है।” फिर एक्ट्रेस ने लिखा, “यह हमारे युवाओं की मानसिकता है। ये वही लोग हैं जो आगे चलकर बच्चों और महिलाओं का यौन उत्पीड़न करेंगे। हम एक महामारी के दौर से गुजर रहे हैं। सिर्फ बातें करना और शर्मिंदगी दिखाना काफी नहीं है। और सख्त कानून, और सख्त कानून और सख्त कानून।”

यह भी पढ़ें:

बता दें कि इस वीडियो को ट्यूब इंडिया के इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन लिखा था कि स्वीमिंग पूल में महिला की वॉल पेंटिंग के साथ अभद्र हरकत करते पुरुषों के वीडियो पर लोगों का गुस्सा है। वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया। एक शख्स ने लिखा, “एक ऐसी जगह जहां महिलाओं को देवी माना जाता है।” एक अन्य ने लिखा, “जब लड़कियां पोस्टर में सेफ नहीं हैं, तो असल में कहां से होंगी।” तीसरे शख्स ने लिखा, “इन लोगों के संस्कार नजर आते हैं। इन्हें मैनर्स सिखाया नहीं होगा बचपन में।”

भूमि पेडनेकर ने शेयर किया एक पोस्ट

इसके अलावा भूमि ने एक और पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि जब महिलाएं खरीदी या बेची जाती हैं वे प्रोस्टिट्यू* कहलती हैं। जब लड़के खरीदे या बेचे जाते हैं वे दूल्हे कहलाते हैं।

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply