PoliticsViral

यूपी में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के लिए खुशखबरी! योगी ने दिया एक और तोहफा

यूपी में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के लिए खुशखबरी! योगी ने दिया एक और तोहफा

Lucknow News: यूपी में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ने के बाद योगी सरकार ने एक और बड़ा तोहफा दे दिया है. सीएम योगी ने यूपी में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को सरकारी कर्मचारियों की तरह ही कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने का ऐलान कर दिया है. इतना ही नहीं उनके परिवार को भी चिकित्सा बीमा का लाभ मिलेगा. इतना ही नहीं बेसिक स्कूलों में शिक्षकों की बंपर भर्ती का भी ऐलान किया. साथ ही माध्यमिक शिक्षा में अनुदेशकों की नियुक्ति की जाएगी.

सीएम योगी का बड़ा ऐलान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को राजधानी में आयोजित अंशकालिक प्रशिक्षक सम्मान समारोह और चेक वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार केवल बोल नहीं रही है, बल्कि करके दिखा रही है. उन्होंने कहा कि हमने 2023 में स्वेच्छा से विद्यालय परिवर्तन का विकल्प भी दिया था. 4,000 से अधिक अनुदेशकों को स्वेच्छा के अनुसार विद्यालय परिवर्तन करने का अधिकार दिया है.

यूपी से शुरू हुआ ऑपरेशन कायाकल्प
इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि हमने स्कूल चलो अभियान प्रारंभ किया था. ऑपरेशन कायाकल्प के माध्यम से बेसिक शिक्षा परिसर के विद्यालयों में संतृप्तिकरण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है और हम कह सकते हैं कि आज 96 फीसदी विद्यालय ऐसे हैं, जहां सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं जो कि आवश्यक थीं.”

बेसिक शिक्षा में भर्ती होंगे ​टीचर
इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि बहुत जल्द बेसिक शिक्षा में शिक्षक और माध्यमिक शिक्षा में अनुदेशकों की नियुक्ति होगी. आने वाले समय में सरकार आप सभी अनुदेशकों के बारे में और अच्छा सोचेगी. सीएम योगी ने कहा कि जब राजनीतिक नेतृत्व ही भ्रष्ट, अनिर्णय का शिकार हो तो अन्य पर दोष नहीं थोपना चाहिए. सरकारों की ना नीयत साफ थी, ना कोई नीति थी. उन्होंने कहा कि हमने परिवर्तन का संकल्प लिया, यूपी से आपरेशन कायाकल्प शुरू किया गया.

शिक्षामित्र और अनुदेशकों को कैशलेस चिकित्सा का तोहफा
अब लोकप्रिय होकर देश भर में लागू हो गया है. सीएम योगी ने कहा कि साफ और स्पष्ट नीति से परिणाम आते हैं. ड्रॉप आउट रेट 17 प्रतिशत से घटकर 03 प्रतिशत हुआ. हम इसे जीरो पर लाएंगे. इतना ही नहीं सीएम योगी ने शिक्षामित्र और अनुदेशकों को कैशलेस चिकित्सा का तोहफा देने का ऐलान किया. अगले हफ्ते तक शिक्षकों को ऑनलाइन पोर्टल पर अपना विवरण दर्ज करना है. शिक्षकों के साथ उनके परिवारों को भी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

Leave a Reply