Thursday, April 16, 2026
Viral

‘यमराज ऊपर और ताऊ नीचे!’ सांड के डर से बुजुर्ग ने जहां ली शरण, देख फटी रह जाएंगी आंखें

Angry Bull Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन सांड के आतंक के वीडियो सामने आते रहते हैं, लेकिन इस बार जो क्लिप हो रही है, उसे देखकर आपकी हंसी भी छूटेगी और कलेजा भी मुंह को आ जाएगा. एक बुजुर्ग ने सांड से अपनी जान बचाने के लिए ऐसी जगह चुनी कि देखने वाले कह रहे हैं, इसे कहते हैं मौत को छूकर टक्क से वापस आना.

‘यमराज ऊपर और ताऊ नीचे!’ सांड के डर से बुजुर्ग ने जहां ली शरण, देख फटी रह जाएंगी आंखें
‘यमराज ऊपर और ताऊ नीचे!’ सांड के डर से बुजुर्ग ने जहां ली शरण, देख फटी रह जाएंगी आंखें

वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत एक भारी-भरकम और गुस्सैल सांड से होती है, जो एक छोटी-सी पुलिया के ऊपर किसी ‘डॉन’ की माफिक खड़ा है. सांड इधर-उधर मुंडी घुमाकर ऐसे देख रहा है मानो किसी को कच्चा चबा जाने की फिराक में हो. लेकिन जैसे ही कैमरा पुलिया के नीचे की तरफ मुड़ता है, पूरा माजरा समझ आ जाता है.

आप देखेंगे कि पुलिया के ठीक नीचे एक संकरी-सी जगह पर एक बुजुर्ग शख्स दुबक कर बैठे हुए हैं. बुजुर्ग की हालत देखकर साफ पता चल रहा है कि उनकी जान हलक में अटकी है. ऊपर सांड पैर पटक रहा है और नीचे बुजुर्ग खुद को बचाने के लिए एक इंच की जगह पर बैलेंस बनाए हुए हैं.

‘आगे कुआं पीछे खाई’ वाला सीन

वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि बुजुर्ग के लिए ‘आगे कुआं पीछे खाई’ वाला मामला हो गया है. जरा-सी भी आहट होती तो सांड उन्हें देख लेता और बैलेंस बिगड़ने पर बुजुर्ग शख्स नीचे गिर सकते थे. गनीमत रही कि कुछ देर इंतजार करने के बाद सांड का मूड बदला और वो वहां से चलता बना. वीडियो के अंत तक बुजुर्ग सुरक्षित नजर आ रहे हैं.

‘यमराज ऊपर और ताऊ नीचे’

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 8 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो पर आए कमेंट्स भी उतने ही मजेदार हैं. एक यूजर ने लिखा, थोड़े से भी पीछे हुए ना ताऊ, तो हमेशा के लिए ‘हाइड’ हो जाओगे. दूसरे यूजर ने कहा, यमराज ऊपर और ताऊ नीचे. एक अन्य ने चुटकी ली, बैकग्राउंड म्यूजिक ने तो इस डरावने मंजर को भी फनी बना दिया, लेकिन ताऊ की हिम्मत की दाद देनी होगी.

यहां देखिए वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by ghantaa (@ghantaa)

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply