SportsViral

मोहम्मद शमी को अफगानिस्तान के खिलाफ क्यों नही किया गया टीम इंडिया में शामिल? अजीत अगरकर ने दिया जवाब

मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल (ICC Champions Trophy 2025) के बाद से ही मोहम्मद शमी (Mohammed Shami), टीम इंडिया (Team India) से बाहर चल रहे हैं. मोहम्मद शमी ने इसके बाद घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया. हालांकि इसके बावजूद उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली 1 टेस्ट मैच और 3 मैचों की वनडे सीरीज से टीम इंडिया से बाहर रखा गया है.

मोहम्मद शमी को अफगानिस्तान के खिलाफ क्यों नही किया गया टीम इंडिया में शामिल? अजीत अगरकर ने दिया जवाब
मोहम्मद शमी को अफगानिस्तान के खिलाफ क्यों नही किया गया टीम इंडिया में शामिल? अजीत अगरकर ने दिया जवाब

मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने अभी हाल ही में आईपीएल 2026 में भी शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें टीम इंडिया में मौका नही दिया गया है. अब भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) ने इसके पीछे की वजह बताई है.

अजीत अगरकर ने बताया क्यों मोहम्मद शमी को नही मिला मौका?

अजीत अगरकर ने अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान करते हुए मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को टीम इंडिया में जगह न देने के बारे में बात करते हुए कहा कि वह अभी केवल टी20 क्रिकेट के लिए ही तैयार हैं. अजीत अगरकर ने मोहम्मद शमी को जगह न देने को लेकर कहा कि

“नहीं (उनके टेस्ट टम में आने पर चर्चा नहीं हुई). जहां तक हमें बताया गया है कि इस समय उसका शरीर उसे खेलने की इजाजत दे रहा है. मुझे पता है कि उसने इस साल घरेलू क्रिकेट खेला है, लेकिन जो जानकारी मुझे मिली है वह यह है कि इस समय केवल टी20 क्रिकेट के लिए ही तैयार हैं. इसलिए उसके बारे में कोई चर्चा नहीं हुई.”

Khabar Monkey

3 सालों से टेस्ट टीम इंडिया से दूर हैं Mohammed Shami

मोहम्मद शमी ने भारत के लिए अंतिम बार टेस्ट सीरीज में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2023 फाइनल के दौरान खेला था, इसके बाद चोट की वजह से मोहम्मद शमी 1 साल तक क्रिकेट के मैदान से दूर थे. मोहम्मद शमी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी और साउथ अफ्रीका एवं वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भी नजरअंदाज किया गया था.

मोहम्मद शमी ने पिछले घरेलू सीजन में बंगाल की तरफ से 67 विकेट लिए थे. हालांकि बीच में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चयनकर्ता उन्हें टीम इंडिया में शामिल करना चाहते थे, लेकिन मोहम्मद शमी ने फिटनेस का हवाला देकर खेलने से मना कर दिया था.

 

Leave a Reply