EntertainmentViral

‘मैं कोई रिस्क नहीं लेना’, इम्तियाज अली ने दीपिका पादुकोण की गुड गर्ल इमेज को बोला था फेक, अब दी सफाई

फिल्ममेकर इन दिनों अपनी फिल्म ‘मैं वापस आउंगा’ के लिए काफी चर्चाओं में है। इसी बीच उन्होंने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के लिए कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद उन्हें सफाई भी देनी पड़ी। दरअसल, इम्तियाज अली ने दीपिका पादुकोण की ‘अच्छी लड़की वाली इमेज’ को केवल दिखावा बता दिया था। इम्तियाज अली दीपिका पादुकोण को दो फिल्मों (लव आज कल और तमाशा) के लिए डायरेक्ट कर चुके है और दीपिका के साथ एक अच्छा बॉंड शेयर करते है।

‘मैं कोई रिस्क नहीं लेना’, इम्तियाज अली ने दीपिका पादुकोण की गुड गर्ल इमेज को बोला था फेक, अब दी सफाई
‘मैं कोई रिस्क नहीं लेना’, इम्तियाज अली ने दीपिका पादुकोण की गुड गर्ल इमेज को बोला था फेक, अब दी सफाई

वीडियो के वायरल होते ही दीपिका के फैंस ने इस बात पर आपत्ति जतानी शुरू कर दी थी। बढ़ते विवाद के कारण फिल्ममेकर ने अब सफाई दी है।

बढ़ते विवाद के बाद इम्तियाज अली ने दी सफाई

तमाशा फिल्ममेकर के पर एक बयान के सामने आते ही ऑनलाइन विवाद शुरु हो गया और अब इम्तियाज ने इस पर अपनी सफाई दी। उन्होंने उस इंटरव्यू के वीडियो का स्क्रीनग्रैब इंस्टा पर शेयर करते हुए लिखा- मेरी सबसे प्यारी और सबसे अच्छी दोस्त दीपिका पादुकोण, तुम मेरी हमदम हो, मजाक-मस्ती के लिए मेरी सबसे भरोसेमंद साथी हो।

बात जारी रखते हुए उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है तुम मेरे मजाकिया कमेंट्स को कभी गलत नहीं समझोगी, तुम किसी और से कहीं ज्यादा जानती हो कि मैं तुमसे कितना प्यार करता हूं। तुम्हारी कितनी तारीफ करता हूं, समझता हूं और कितनी कद्र करता हूं।’

Khabar Monkey

‘लेकिन ऐसा हो सकता है कि तुम इस बात को गलत समझो और तुम्हें बुरा लगे। प्लीज ऐसा मत करना। तुम्हारे साथ बुरा बर्ताव करना मैं इस जन्म में सोच भी नहीं सकता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि वो कभी ऐसा डिस्क्लेमर नहीं देना चाहते थे लेकिन मैं कोई रिस्क नहीं लेना चाहता था।’

दीपिका की ‘अच्छी लड़की वाली इमेज’ को बताया था दिखावा

मीडिया से बातचीत के दौरान इम्तियाज अली ने दीपिका की ऑफ स्क्रीन इमेज और 2012 की फिल्म कॉकटेल में उनके रोल वेरोनिका के बीच फर्क की बात की थी। फिल्ममेकर ने कहा था- वेरोनिका का किरदार, उस समय की दीपिका की इमेज से मेल नहीं खाता। वह काफी अलग है। क्योंकि मैं उनके साथ रहा हूं और पार्टियों में भी शामिल हुआ हूं तो इसलिए जानता हूं कि वह कितनी बिंदास और बेबाक है। भले ही उस समय वह एक ‘अच्छी लड़की की छवि’ दिखा रहीं हो। लेकिन ऐसा नहीं था।

‘मैं वापस आउंगा’ फिल्म

इम्तियाज अली जल्द ही फिल्म ‘मैं वापस आउंगा’ लेकर आने वाले है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसी फिल्म से जुड़े एक इंटरव्यू के दौरान इम्तियाज अली का यह वीडियो वायरल हुआ था। दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ फिल्म में दिखाई देंगे। फिल्म भारत-पाक के बंटवारे के समय की एक प्रेम कहानी पर आधारित है। 12 जून को फिल्म बड़ें पर्दे पर रिलीज होगी।

Leave a Reply