गुरुवार, 6 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Kia का मेगा प्लान तैयार! आने वाले समय में EV के साथ हाइब्रिड और सीएनजी गाड़ियां भी होंगी लॉन्च​ | क्या प्रोटीन की कमी से बाल झड़ते हैं? जानिए इसके पीछे की सच्चाई​ | Pratapgarh House Collapse: प्रतापगढ़ में 100 साल पुराना मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, रात में सोते समय हुआ हादसा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘मेरी लाश को पत्नी छूने न पाए…’, सहारनपुर में कॉलेज क्लर्क ने खुद को मारी गोली; भांजी को भेजा ये दर्द भरा मैसेज​

Saharanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के सरसावा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई. बालाजी ग्रुप ऑफ कॉलेज में क्लर्क और पिछले 26 सालों से ‘रॉक जिम’ चला रहे 52 वर्षीय देवदत्त शर्मा ने अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में तमंचे से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. […]

Saharanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के सरसावा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई. बालाजी ग्रुप ऑफ कॉलेज में क्लर्क और पिछले 26 सालों से ‘रॉक जिम’ चला रहे 52 वर्षीय देवदत्त शर्मा ने अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में तमंचे से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. आत्महत्या से ठीक पहले देवदत्त ने अपनी भांजी नेहा शर्मा को WhatsApp पर एक मैसेज भेजा, जिसमें अपने मानसिक दर्द और अपमान का जिक्र करते हुए चौंकाने वाली अंतिम इच्छाएं व्यक्त की थीं.

देवदत्त शर्मा ने अपनी भांजी को भेजे मैसेज में लिखा कि अब अपमान सहन नहीं होता. बारबार मरने से बेहतर है कि एक ही बार मर जाऊं. उन्होंने लिखा कि उनकी लाश को पत्नी सीमा रानी को छूने न दिया जाए. अंतिम संस्कार में उपलों का इस्तेमाल न हो और इसमें ज्यादा पैसे खर्च न किए जाएं. उन्होंने लिखा कि उनकी आत्मा की शांति के लिए कोई धार्मिक कार्यक्रम न कराया जाए, वे चाहते हैं कि उनकी आत्मा भटकती रहे. उन्होंने भांजी से अपनी मां का ख्याल रखने को कहा.

ड्यूटी और जिम से लौटने के बाद उठाया खौफनाक कदम

जानकारी के मुताबिक, देवदत्त शर्मा शनिवार शाम कॉलेज की ड्यूटी और जिम से लौटने के बाद घर पहुंचे. खाना खाने के बाद उन्होंने कमरे में खुद को सीने से सटाकर गोली मार ली. गोली की आवाज सुनकर पत्नी सीमा रानी और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. उन्हें तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

देवदत्त शर्मा अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं. बड़ा बेटा अभिषेक विदेश में नौकरी करता है, जबकि छोटा बेटा आदित्य चंडीगढ़ में फॉरेंसिक साइंस की पढ़ाई कर रहा है और राष्ट्रीय स्तर का गोल्ड मेडलिस्ट पावरलिफ्टर है.

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी

सूचना मिलते ही सीओ पवन कुमार, थाना प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर अवैध तमंचा कब्जे में लिया गया. सीओ पवन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का है. मृतक द्वारा भांजी को भेजे गए व्हाट्सएप मैसेज को साक्ष्य के तौर पर शामिल किया गया है. परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY