राखी सावंत ने बचपन से ही बहुत स्ट्रगल किया और गरीबी झेली। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आईं तो यहां भी बहुत संघर्ष करना पड़ा और निजी जिंदगी तो और भी दुख भरी रही। बेशक,राखी सावंत को कई लोग ‘ड्रामेबाज’ बोलते हों, पर इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि उन्होंने खुद अपने दम पर अपनी पहचान बनाई और पैसे कमाए। लेकिन राखी को आज भी इस बात का दुख होता है कि उन्हें सच्चा प्यार नहीं मिला। कोई उनसे शादी नहीं करना चाहता और ‘मैरिज मटीरियल’ नहीं मानता। इसे लेकर राखी सावंत का दर्द एक इंटरव्यू में छलका। साथ ही पूर्व पति आदिल खान दुर्रानी पर उन्हें जान से मारने की कोशिश के आरोप भी लगाए।

राखी सावंत की दो शादियां और दोनों बार तलाक
राखी सावंत 47 साल की हो चुकी हैं। उन्होंने पहली शादी रितेश सिंह से साल 2019 में की थी। दोनों ‘बिग बॉस’ में भी साथ नजर आए, पर 2022 में रिश्ता टूट गया। फिर राखी ने उसी साल बिजनेसमैन आदिल खान दुर्रानी से शादी की थी, पर कुछ ही महीने बाद उनका तलाक हो गया। तब राखी और आदिल ने एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए थे और मामला कोर्ट तक भी पहुंच गया था। अब राखी फिर से सच्चे प्यार और जीवनसाथी की तलाश में हैं, पर कोई उनसे शादी नहीं करना चाहता।
राखी से कोई नहीं करना चाहता शादी, नहीं मानते ‘बीवी मटीरियल’
इस बारे में राखी सावंत ‘हॉटरफ्लाई’ को दिए इंटरव्यू में बोलीं, ‘लोग मुझे बीवी मटीरियल नहीं मानते क्योंकि मैं अपफ्रंट हूं, पेट पालने के लिए, घर बनाने के लिए…वो भी लड़कियां हैं, जो रोड पर निर्वस्त्र घूमती हैं, लेकिन खामोश हैं। वो चल जाएगी इनको। लेकिन मुझ जैसी लड़की को अच्छे लड़के नहीं मिलते शादी करने को।’
लोग मुझे बीवी मटीरियल नहीं मानते क्योंकि मैं अपफ्रंट हूं, पेट पालने के लिए, घर बनाने के लिए…वो भी लड़कियां हैं, जो रोड पर निर्वस्त्र घूमती हैं, लेकिन खामोश हैं। वो चल जाएगी इनको। लेकिन मुझ जैसी लड़की को अच्छे लड़के नहीं मिलते शादी करने को।
लड़का बोला- तुझसे कौन शादी करेगा? तू बीवी मटीरियल नहीं
राखी ने बताया कि हाल ही उन्होंने एक लड़के से शादी के लिए पूछा, जिसे वह पसंद करती हैं, पर उसने रिजेक्ट कर दिया और कहा कि तुझसे कौन शादी करेगा। राखी बोलीं, ‘अभी मैंने अपने पसंदीदा लड़के से पूछा शादी के लिए कि चलो शादी कर लेते हैं। वो बोला कि तुझसे कौन शादी करेगा? मैंने पूछा कि क्यों तो बोला कि तू वाइफ मटीरियल नहीं है। तो तेरे दिमाग में वाइफ मैटीरियल क्या है? जूते खाना, गाली सुनना, तेरे हाथों के नीचे दबे रहना, बाहर जाकर काम नहीं करना। चल ठीक है, कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे रिलेशनशिप में भूखे, नंगे और गरीब लोग ही मिले। बहुत दुख होता है।’
अभी मैंने अपने पसंदीदा लड़के से पूछा शादी के लिए कि चलो शादी कर लेते हैं। वो बोला कि तुझसे कौन शादी करेगा। मैंने पूछा कि क्यों तो बोला कि तू वाइफ मटीरियल नहीं है। मुझे रिलेशनशिप में भूखे और गरीब लोग ही मिले। बहुत दुख होता है।
‘मां के चक्कर में गलत आदमी से शादी कर ली, वो ह**** निकला’
राखी सावंत ने फिर बताया कि उन्होंने मां के कहने पर अपने एग्स भी फ्रीज करवाए, कई इंजेक्शन लगे, पैसा लगा और काफी दर्द भी सहा, पर कोई शादी को राजी नहीं, जबकि वह मां बनना चाहती हैं और बच्चा चाहती हैं। राखी सावंत ने कहा कि उन्होंने मां के दबाव में आकर गलत आदमी से शादी कर ली, और वही उन्हें जान से मारना चाहता था। राखी सावंत बोलीं, ‘मां के चक्कर में एग्स फ्रीज करवाए। मां रोज पीछे पड़ती थी कि शादी कर, शादी कर। उसके चक्कर में गलत आदमी से शादी कर ली। फिर मैंने शादी कर ली और पता चला कि उसे दुष्ट और उससे ह**** इंसान इस दुनिया में कोई नहीं।’
‘पूर्व पति आदिल जीता-जागता शैतान था, मारता और टॉर्चर करता था’
राखी सावंत ने बताया कि उनका पूर्व पति आदिल उन्हें मारता-पीटता और एब्यूज करता था। साथ ही एक बार उन्हें कहीं ले गया था, जहां से उन्हें नीचे धक्का देकर मारना चाहता था। पर वह भांप गईं और वहां से भाग निकलीं। राखी सावंत बोलीं, ‘उसके लिए मैं नाश्ता, लंच और डिनर बनाती थी। उसके सब काम करती थी। सलमान भाई से मिलाया, बॉलीवुड से मिलाया, वीडियोज बनाती थी। पर कभी-कभी सबक मिलना बहुत जरूरी होता है आगे बढ़ने के लिए। वो जीता-जागता शैतान था।’
वो मारता था, अब्यूज करता था, टॉर्चर करता था। वो ऐसे स्वीट पॉइजन करता था कि लड़की खुद आत्महत्या कर ले। वो तो मुझे एक जगह लेकर भी गया था ऊपर से फेंकने के लिए। मैं वहां से भाग गई। मुझे उसके आइडिया समझ में आ गए। बोला- चलो ना ऊपर चलो। मैं समझ गई ये मुझे ऊपर से धक्का मारेगा और मेरी पूरी प्रॉपर्टी हड़प लेगा। उसने मेरे 3 करोड़ रुपये ले लिए।
Khabar Monkey
‘वो मुझे मारने के लिए लेकर गया, ऊपर से धक्का देने वाला था’
राखी सावंत ने आगे बताया, ‘वो मारता था, अब्यूज करता था, टॉर्चर करता था। वो ऐसे स्वीट पॉइजन करता था कि लड़की खुद आत्महत्या कर ले। वो बोलता था कि तू पंखे से लटक जाएगी। रोज बोलता था वो। मैं तो सोची थी कि उसी को खत्म कर दूं। वो तो मुझे एक जगह लेकर भी गया था ऊपर से फेंकने के लिए। मैं वहां से भाग गई। मुझे उसके आइडिया समझ में आ गए। बोला- चलो ना ऊपर चलो। मैं समझ गई ये मुझे ऊपर से धक्का मारेगा और मेरी पूरी प्रॉपर्टी हड़प लेगा। उसने मेरे 3 करोड़ रुपये ले लिए।’





