EntertainmentViral

मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, जावेद अख्तर ने जताया दुख

मशहूर शायर का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके जाने की खबर से साहित्य और गजल प्रेमियों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। जावेद अख्तर समेत तमाम लोग उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, जावेद अख्तर ने जताया दुख
मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, जावेद अख्तर ने जताया दुख

उर्दू शायरी में बशीर बद्र का नाम बड़े और मशहूर गजलकारों में लिया जाता था। उनकी शानदार शायरी और साहित्य में योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री पुरस्कार दिया था। उर्दू शायरी की दुनिया में वह एक शानदार नाम थे। उनकी मौत पर बॉलीवुड के लेखक और गीतकार र ने भी दुख जताया।

एक ट्वीट में जावेद साहब ने लिखा- ‘आज हमारी उर्दू ज़ुबान थोड़ी और सूनी हो गई। बशीर बद्र जैसे बेहद खूबसूरत एहसासों को शब्दों में पिरोने वाले शायर हमेशा के लिए इस महफ़िल से रुख़्सत हो गए। लेकिन उनकी शायरी, उनके अल्फाज़ और उनकी यादें हमेशा हमारे दिलों में ज़िंदा रहेंगी।’

15 फरवरी 1935 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जन्मे बशीर बद्र ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा हासिल की और वहीं से पीएचडी भी पूरी की। बाद में उन्होंने एएमयू में उर्दू के प्रोफेसर के तौर पर भी सेवाएं दीं। बशीर बद्र की शायरी की खासियत उनकी आसान, दिल को छू लेने वाली और रूमानी भाषा थी। उन्होंने गजलों में आम बोलचाल के शब्दों को खूबसूरती से पिरोकर उसे आम लोगों तक पहुंचाया।

Leave a Reply