शनिवार, 11 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
गाजियाबाद: घर पास खेल रहा था मासूम बच्चा… सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर में उतरा करंट; चपेट में आने से मौत​ | Kushal Tandon के बचाव में उतरीं बहन Tina, Lock Upp 2 कंटेस्टेंट श्रेया के आरोपों पर दिया तीखा जवाब​ | निवेशकों के लिए शानदार मौका! अगले हफ्ते खुलेंगे 3 नए IPO, 11,980 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

भारत में Evil Dead Burn का खौफ, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर ऐल्फा-वेलकम 3 से ज्यादा कर डाला कलेक्शन​

Evil Dead Burn Box Office Collection Day 1: हॉरर फिल्म ईविल डेड बर्न ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है। अभी ‘बैकरूम्स’ और ‘ऑब्सेशन’ का असर खत्म हुआ ही नहीं था कि एक और हॉरर फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी। हॉलीवुड की ये हॉरर थ्रिलर भारत में आने के […]

Evil Dead Burn Box Office Collection Day 1: हॉरर फिल्म ईविल डेड बर्न ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है।

अभी ‘बैकरूम्स’ और ‘ऑब्सेशन’ का असर खत्म हुआ ही नहीं था कि एक और हॉरर फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी। हॉलीवुड की ये हॉरर थ्रिलर भारत में आने के बाद ही छा गई और पहले दिन बॉलीवुड फिल्मों से भी दमदार कमाई कर ली है।

यह हॉरर फिल्म है सेबेस्टियन वैनिसेक के निर्देशन में बनी ‘ईविल डेड बर्न’ । ‘ईविल डेड’ फ्रेंचाइजी की सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर ‘ईविल डेड बर्न’ को क्रिटिक्स से खूब तारीफें मिलीं। फिल्म को ऑडियंस भी खूब पसंद कर रही है और इसका अंदाजा फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन से ही साफ जाहिर हो गया।

धमाल 4 से क्लैश पर भी नहीं पड़ा असर

‘ईविल डेड बर्न’ 10 जुलाई को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म का क्लैश अजय देवगन की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म ‘धमाल 4’ से हुआ। क्लैश के बावजूद इस फिल्म ने भारतीय ऑडियंस को सिनेमाघरों में खींच पाने में कामयाबी हासिल की।

ईविल डेड बर्न का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के मुताबिक, हॉरर फिल्म ‘ईविल डेड बर्न’ ने पहले ही दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धांसू कलेक्शन कर लिया है। एक दिन में इस फिल्म ने 3.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह भारत में चार भाषाओं में रिलीज हुई है और सभी में इसने मोटी रकम बटोरी।

इंग्लिश 2.15 करोड़ रुपये

हिंदी 60 लाख रुपये

तमिल 20 लाख रुपये

तेलुगु 20 लाख रुपये

इस फिल्म को भारतीय सिनेमाघरों में 3,573 शोज मिले। हैरानगी की बात यह है कि इस फिल्म ने बॉलीवुड फिल्मों ऐल्फा और वेलकम टू द जंगल को भी पछाड़ दिया। इन फिल्मों ने बीते शुक्रवार को 1 करोड़ के करीब ही कमाई की थी।

ईविल डेड बर्न की कहानी

खूनखराबे और डरावने सीन्स से भरी फिल्म ‘ईविल डेड बर्न’ की कहानी एक महिला की है जो अपने पति को खोने के बाद ससुराल वालों के साथ उनके पुश्तैनी घर जाती है और वहां शैतानी ताकतें हावी हो जाती हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY