रविवार, 26 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
सफाईकर्मी को बचाने उतरा गार्ड, दोनों की मौत… नोएडा की एल्डिको सोसाइटी के STP टैंक में जहरीली गैस बनी काल​ | Astrology Insights: सूर्य और शनि बनाएंगे शक्तिशाली Navpancham Rajyog, इन राशियों के लिए शुरू होंगे Good Days​ | टाटा कंज्यूमर के उत्पाद हो सकते हैं महंगे, कच्चे माल की लागत बढ़ने पर कंपनी ले सकती है फैसला|​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

भारत में स्कूटरों की बड़ी रेंज लॉन्च करेगी यह कंपनी, Activa और TVS Jupiter की बढ़ेगी टेंशन​

इटली की दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Piaggio भारतीय बाजार के लिए नई कम्यूटर स्कूटर रेंज तैयार कर रही है. कंपनी ने जानकारी दी है कि ये सीरीज 2027 की पहली छमाही में लॉन्च की जा सकती है.इन स्कूटर्स को खासतौर पर भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है और कंपनी […]

इटली की दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Piaggio भारतीय बाजार के लिए नई कम्यूटर स्कूटर रेंज तैयार कर रही है. कंपनी ने जानकारी दी है कि ये सीरीज 2027 की पहली छमाही में लॉन्च की जा सकती है.इन स्कूटर्स को खासतौर पर भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है और कंपनी एक ही ब्रांड के तहत कई अलगअलग मॉडल पेश करेगी.

Piaggio नया प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करेगी

नई स्कूटर रेंज के लिए एक बिल्कुल नया प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करेगी. शुरुआत में कंपनी का पूरा फोकस भारतीय बाजार पर रहेगा. बाद में जरूरत के अनुसार इन स्कूटर्स का निर्यात दूसरे देशों, खासकर अफ्रीका, में भी किया जा सकता है. फिलहाल Piaggio भारत में प्रीमियम Vespa स्कूटर बेचती है, लेकिन आने वाली नई रेंज आम ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की जाएगी.

किससे होगा मुकाबला

इन नए स्कूटर्स का मुकाबला देश के सबसे लोकप्रिय मॉडल जैसे से होगा. ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी इनकी कीमत भी इन स्कूटर्स के आसपास रख सकती है ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहक आकर्षित किए जा सकें.दूसरी ओर, भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मांग भी तेजी से बढ़ रही है. पिछले कुछ महीनों में इलेक्ट्रिक टूव्हीलर्स की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है. TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta जैसे मॉडल लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. इन स्कूटर्स ने बिक्री के मामले में कई पेट्रोल स्कूटर्स को पीछे छोड़ दिया है, जिससे बाजार में प्रतिस्पर्धा और बढ़ गई है.

TVS iQube फीचर्स

अगर TVS iQube की बात करें, तो इसमें एलईडी हेडलाइट, बड़ी टचस्क्रीन, सीट के नीचे 32 लीटर का स्टोरेज और पीछे बैठने वाले के लिए बैकरेस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. यह कई बैटरी विकल्पों के साथ उपलब्ध है, जिससे ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार मॉडल चुन सकते हैं. कंपनी का दावा है कि इसका टॉप वेरिएंट एक बार चार्ज करने पर 200 किलोमीटर से अधिक की रेंज देने में सक्षम है.

कुल मिलाकर आने वाले वर्षों में भारतीय स्कूटर बाजार में मुकाबला और भी दिलचस्प होने वाला है. एक तरफ नए पेट्रोल स्कूटर्स की एंट्री होगी, तो दूसरी ओर इलेक्ट्रिक मॉडल भी तेजी से अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं. इससे ग्राहकों को पहले के मुकाबले ज्यादा विकल्प और बेहतर तकनीक वाले स्कूटर्स मिलेंगे.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY