HealthViral

भारत की इन 4 खूबसूरत जगहों पर देख सकते हैं सबसे पहले सुबह का नजारा

भारत की इन 4 खूबसूरत जगहों पर देख सकते हैं सबसे पहले सुबह का नजारा

Earliest Sunrise Places in India: सुबह का उगता सूरज प्रकृति के खूबसूरत नजारों में से एक है जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर तक जाते हैं। उगते हुए सूरज की किरणें, ठंडी हवा और चारों तरफ फैली शांति मन को सुकून देने का काम करती है। अगर आप किसी ऐसी ही जगह की तलाश में हैं तो पार्टनर के साथ घूमने के लिए ऐसी जगह चुन सकते हैं जहां देश में सबसे पहले सुबह होती है।

भारत की इन 4 खूबसूरत जगहों पर देख सकते हैं सबसे पहले सुबह का नजारा
भारत की इन 4 खूबसूरत जगहों पर देख सकते हैं सबसे पहले सुबह का नजारा

भारत के पूर्वोत्तर हिस्से में स्थित कुछ जगहें ऐसी हैं जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और अद्भुत सूर्योदय के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। भीड़भाड़ से दूर किसी शांत जगह पर समय बिताना चाहते हैं तो भारत की इन जगहों पर घूमने का प्लान कर सकते हैं जहां सबसे पहले सुबह होती है।

डोंग वैली

अरुणाचल प्रदेश के अंजाव जिले में स्थित डोंग वैली में भारत के बाकी हिस्सों से पहले सूर्योदय होता है। भारत-चीन-म्यांमार ट्राई जंक्शन के पास स्थित यह छोटा-सा गांव देश में सबसे पहली सुबह का नजारा देखने के लिए मशहूर है। यहां व्यूपॉइंट पर पहुंचने के लिए ट्रेक करना पड़ता है।

किबिथू

डोंग के पास स्थित किबिथू में सूर्योदय भारत के बाकी हिस्सों से पहले होता है। ऊंचे पहाड़ों और हरियाली से घिरी यह जगह सुबह के समय बहुत मनमोहक लगती है। जैसे ही सूरज की पहली किरणें पर्वतों पर पड़ती है तो पूरा इलका सुनहरे रंग में रंग जाता है। प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए यह जगह बेहतरीन है।

वालोंग

अरुणाचल प्रदेश के लोहित नदी के किनारे पर स्थित वालोंग ऐतिहासिक जगह है जो 1962 के भारत चीन युद्ध के लिए भी जानी जाती है। यहां पर मौजूद घने जंगल और ऊंचे पहाड़ उन लोगों के लिए बेहतरीन हैं जो प्राकृतिक सुंदरता और एकांत की तलाश में हैं। यहां पर सूर्योदय जल्दी होती है जिसका शानदार नजारा देखने लोग दूर दूर से आते हैं।

जूको वैली

जुको वैली पूर्वोत्तर भारत की सबसे शानदार जगहों में से एक है। नागालैंड और मणिपुर की सीमा पर स्थित यह घाटी अपने जंगली फूलों के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर सूर्योदय का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा।

Khabar Monkey

भारत में सबसे पहले सूर्यादय अरुणाचल प्रदेश में ही होता है क्योंकि यह देश के सबसे पूर्व में स्थित है। पूरे भारत में एक समय होने के बाद भी अरुणाचल प्रदेश में सूर्यादय पश्चिमी हिस्सों की तुलना में लगभग दो घंटे पहले हो सकता है।

Leave a Reply