अनहेल्दी और गलत समय पर खानपान की वजह से अक्सर ब्लोटिंग की समस्या हो जाती है. ये बहुत आम दिक्कत है, जिसे अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन कई अगर बार-बार ब्लोटिंग की समस्या हो रही है तो ये डाइजेस्टिवल सिस्टम पर बुरा असर डाल सकती है. इससे एनर्जी लो होना, पेट खराब होना और सुस्ती जैसी समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है.

इसके अलावा ब्लोटिंग की वजह से पेट भी फूलने लगता है और कभी-कभी पेट दर्द भी होता है. ब्लोटिंग कम करने के लिए कई दवाईयां और घरेलू नुस्खें मौजूद हैं. अगर आप भी ब्लोटिंग से परेशान रहते हैं तो एक्सपर्ट के बताए 6 आसान तरीके अपनाकर इससे छुटकारा पा सकते हैं. चलिए इस आर्टिकल में आपको भी बताते हैं उन 6 तरीकों के बारे में.
ज्यादा पानी पीना
ब्लोटिंग होना का एक बड़ा कारण है पानी शरीर में पानी का रुक जाना ( फ्लूइड रिटेंशन). ऐसे में कई लोग मानते हैं कि पेट फूलने पर पानी कम पीना चाहिए. लेकिन फिटनेस कोच राज गनपत बताते हैं कि ब्लोटिंग होने पर पानी ज्यादा पीना चाहिए. क्योंकि जब शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) होती है, तो शरीर और ज्यादा पानी रोकने लगता है, जिससे ब्लोटिंग बढ़ जाती है. इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है.
दिनभर ज्यादा एक्टिव रहना
कई बार ब्लोटिंग वजह फिजिकल एक्टिविटी की कमी भी होती है, जिसे हम सेंडेटरी लाइफस्टाइल भी कहते है. ऐसे में राज बताते हैं कि ब्लोटिंग होने पर हमे दिनभर थोड़ा-थोड़ा चलते-फिरते रहना चाहिए. इससे पाचन बेहतर होता है और ब्लड सर्कुलेशन भी सुधरता है, जिससे शरीर में पानी रुकना कम होता है.
View this post on Instagram
Khabar Monkey
ज्यादा पसीना निकालना
फिटनेस कोच ने सलाह देते हुए बताया कि, इस समय पसीना भी ज्यादा निकालें. खासकर एक्सरसाइज करके. राज के मुताबिक, पसीना निकलने से शरीर में जमा एक्स्ट्रा पानी कुछ समय के लिए कम होता है और लंबे समय में शरीर का फ्लूइड बैलेंस भी बेहतर रहता है.
हर दिन पर्याप्त नींद लेना
कम नींद लेना भी ब्लोटिंग की एक बड़ी वजह है, लेकिन इसके बारे में कम ही लोग जानते हैं. फिटनेस एक्सपर्ट बताते हैं कि खराब नींद से शरीर में स्ट्रेस हार्मोन और इंफ्लामेशन बढ़ती है, जिससे ब्लोटिंग बढ़ती है. ऐसे में जरूरी है कि आप पर्याप्त और बेहतर नींद लें.
मीठा, नमकीन और प्रोसेस्ड फूड कम खाना
राज के मुताबिक, चीनी और नमक दोनों ही शरीर में पानी को रोकते हैं, जिससे ब्लोटिंग होती है. ऐसे में अगर आप भी प्रोसेस्ड फूड खाते हैं तो इसे बंद कर दें.
तनाव कम करना भी जरूरी
स्ट्रेस सिर्फ मेंटल हेल्थ ही नहीं बल्कि फिजिकल हेल्थ पर भी बुरा असर डालता है. अगर आप स्ट्रेस में रहते हैं तो इसका सीधा असर हमारे पाचन और गट हेल्थ पर पड़ता है. जिससे ब्लोटिंग की समस्या होती है. इसलिए स्ट्रेस फ्री होना बहुत जरूरी है.





