EntertainmentViral

‘बौखला गए लोग’, बिगड़ी तबीयत की खबरों पर अमिताभ बच्चन का एक और क्रिप्टिक पोस्ट

हाल ही में खबर आई कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं। इसके बाद उनके फैंस काफी चिंता में आ गए। खबर आई कि ये सब अफवाह है और अमिताभ भी सोशल मीडिया पर लगातार क्रिप्टिक पोस्ट कर रहे हैं।

‘बौखला गए लोग’, बिगड़ी तबीयत की खबरों पर अमिताभ बच्चन का एक और क्रिप्टिक पोस्ट
‘बौखला गए लोग’, बिगड़ी तबीयत की खबरों पर अमिताभ बच्चन का एक और क्रिप्टिक पोस्ट

दरअसल पत्रकार विक्की लालवानी ने दावा किया था कि अमिताभ बच्चन 16 मई से अस्पताल में भर्ती हैं। मगर पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने बताया कि वो केवल रूटीन चेकअप के लिए गए थे।

इन खबरों के बीच अमिताभ बच्चन ने एक्स पर एक पोस्ट किया था, जिसमें लिखा था- “पिलोरी – बड़ुंबा।” उनके फैंस को ये ट्वीट समझ नहीं आया तो उन्होंने ग्रोक की मदद ली। ग्रोक ने इसे एक तरह का संक्रमण बताया।

Khabar Monkey

अमिताभ बच्चन का एक और पोस्ट

इसके बाद 20 मई को देर रात अमिताभ बच्चन ने एक और ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, “बौखला गए लोग, विचार व्यक्त किए- कोई समझें या न समझे, लिए के दिए बन गए जरूर।” संक्षेप में अगर इसका अर्थ समझे तो अमिताभ की इन पंक्तियों का मतलब ये है कि बिना सोचे-समझे और हड़बड़ी में की गई बातें अक्सर नुकसान ही पहुंचाती हैं।

क्यों फैली अमिताभ बच्चन के अस्पताल में भर्ती होने की खबर

बता दें कि विक्की ने अपने वीडियो में कहा था, “काफी समय लगा, लेकिन बाद में पता चला कि उन्हें ए-विंग, तीसरी मंजिल में रखा गया है। कुछ देर बाद मैंने यह भी देखा कि अभिषेक बच्चन भी अपने पिता को देखने मंगलवार शाम साढ़े 4 बजे अस्पताल पहुंचे थे।” विक्की ललवानी के अनुसार बिग बी लंबे समय से पेट संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “अमिताभ बच्चन अपना ट्रीटमेंट जैन बरवे से ले रहे होंगे, वह काफी समय से उनके साथ जुड़े हुए हैं। जब से उनको यह दिक्कतें हैं। ये पेट की समस्या बिग बी के साथ काफी सालों से चलते आ रहे हैं। लगभग वहां से जहां से वो हर्ट हुए थे कुली के सेट पर 1982 अगस्त में। उस समय वह पुनीत इस्सर के साथ एक फाइट का सीन कर रहे थे, बेंगलुरु यूनिवर्सिटी कैंपस में। मुझे यह भी पता चला कि अमिताभ बच्चन की सेहत में सुधार हो रहा है और वह स्टेबल हैं।”

हालांकि इसके बाद रविवार को हमेशा की तरह अमिताभ बच्चन अपने घर के बाहर फैंस से मुलाकात करते दिखे।

Leave a Reply