Viral

बोस्टन मैराथन में दिखी असली स्पोर्ट्समैनशिप, दो रनर्स ने छोड़ दी रेस और की साथी की मदद

Marathon Inspiring Video : बोस्टन मैराथन के दौरान एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने खेल भावना की नई मिसाल पेश कर दी। जहां आमतौर पर खिलाड़ी जीत के लिए पूरी ताकत लगा देते हैं, वहीं इस मैराथन में कुछ अलग ही देखने को मिला।

बोस्टन मैराथन में दिखी असली स्पोर्ट्समैनशिप, दो रनर्स ने छोड़ दी रेस और की साथी की मदद
बोस्टन मैराथन में दिखी असली स्पोर्ट्समैनशिप, दो रनर्स ने छोड़ दी रेस और की साथी की मदद

दौड़ के आखिरी पड़ाव पर जब सभी खिलाड़ी थक चुके थे, तभी 21 साल के अजय हरीदासे अचानक गिर पड़े। उनके पैर में तेज क्रैम्प आ गया था और वे उठने की हालत में नहीं थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ADRIAN (@umpz)

बोस्टन मैराथन में दिखी स्पोर्ट्समैनशिप

इस दौरान कई रनर्स उन्हें देखते हुए आगे बढ़ते रहे, क्योंकि सभी का ध्यान फिनिश लाइन तक पहुंचने पर था। लेकिन तभी दो खिलाड़ियों ने इंसानियत दिखाते हुए अपनी रेस रोक दी।

ये रनर्स थे एरोन बेग्स और रॉबसन डी ओलिविएरा। दोनों ने अजय को गिरा हुआ देखा और तुरंत उनकी मदद के लिए रुक गए। उस समय फिनिश लाइन बेहद करीब थी, लेकिन उन्होंने जीत से ज्यादा एक इंसान की मदद को अहम समझा।

ये खबर भी पढ़ें :

असली जीत इंसानियत और खेल भावना

करीब 3 घंटे तक लगातार दौड़ने के बाद, जब शरीर पूरी तरह थक चुका होता है, उस वक्त रेस छोड़ना आसान फैसला नहीं होता। फिर भी इन दोनों रनर्स ने बिना सोचे-समझे अजय की मदद की और उन्हें संभालने की कोशिश की।

इस घटना ने यह साबित कर दिया कि असली जीत केवल फिनिश लाइन पार करने में नहीं, बल्कि इंसानियत और खेल भावना दिखाने में होती है। यही वजह है कि यह पल अब पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे सच्ची का उदाहरण बता रहे हैं।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply