EntertainmentViral

बेटा हुआ ग्रैजुएट तो खुशी से फूले नहीं समा रहे फवाद खान, पाकिस्तानी सुपरस्टार से कम हैंडसम नहीं है लाडला

पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान हमेशा से ही अपनी निजी जिंदगी को चकाचौंध और मीडिया की नजरों से दूर रखने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने बीते कई सालों में अपने जीवन को बेहद प्राइवेट रखा है। वह सोशल मीडिया पर भी अपनी निजी तस्वीरें बहुत कम साझा करते हैं, जिसकी वजह से फैंस को फिल्मों से इतर उनकी दुनिया की झलक पाने का मौका न के बराबर ही मिलता है। यही कारण है कि हाल ही में सामने आई फवाद खान की एक तस्वीर इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से छाई हुई है, जिसमें उनके साथ पत्नी सदफ और बेटे अयान खान नजर आ रहे हैं। ये तस्वीप बड़े बेटे अयान खान की ग्रेजुएशन सेरेमनी की है। तस्वीर देखने के बाद लोगों का बस यही कहना है कि उनका बेटा उनकी तरह ही हैंडसम हंक है।

बेटा हुआ ग्रैजुएट तो खुशी से फूले नहीं समा रहे फवाद खान, पाकिस्तानी सुपरस्टार से कम हैंडसम नहीं है लाडला
बेटा हुआ ग्रैजुएट तो खुशी से फूले नहीं समा रहे फवाद खान, पाकिस्तानी सुपरस्टार से कम हैंडसम नहीं है लाडला

सोशल मीडिया पर वायरल हुई दुर्लभ पारिवारिक तस्वीर

अयान के ग्रेजुएशन समारोह की यह दुर्लभ तस्वीर देखते ही देखते इंस्टाग्राम और एक्स (पहले ट्विटर) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो गई। इस खास और खुशनुमा पल को देखकर फवाद के प्रशंसक काफी भावुक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वायरल हो रही इस फोटो में फवाद अपनी पत्नी और बेटे के साथ बेहद गर्व और खुशी के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। क्लासिक सूट पहने इस मशहूर अभिनेता के चेहरे की खुशी साफ बयां कर रही है कि यह पल उनके लिए कितना अनमोल है। भारत में कुछ प्रतिबंधों के कारण वर्तमान में फवाद खान का आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट उपलब्ध नहीं है, इसलिए भारतीय फैंस इस खूबसूरत पल को देखने के लिए अंतरराष्ट्रीय फैन पेजों और मनोरंजन से जुड़े अकाउंट्स द्वारा रीपोस्ट की जा रही तस्वीरों पर निर्भर हैं।

पहले भी बटोरी थीं सुर्खियां

यह पहली बार नहीं है जब फवाद के बड़े बेटे अयान ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा हो। इससे पहले साल 2025 के अंत में, अयान अपनी मां और फिल्म की स्टार कास्ट के साथ फवाद खान की फिल्म ‘नीलोफर’ के प्रीमियर पर पहुंचे थे। उस दौरान भी इस इवेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं और प्रशंसकों ने इस बात पर खास गौर किया था कि यह स्टार किड कैमरों के सामने कितने आत्मविश्वास के साथ पोज दे रहा था। आपको बता दें कि फवाद खान और सदफ फवाद खान वर्ष 2005 में शादी के बंधन में बंधे थे। इस कपल की दो बेटियां भी हैं, जिनका नाम इलायना और बिया है। फवाद और सदफ ने शुरू से ही अपने बच्चों को मीडिया की अत्यधिक सुर्खियों और अटेंशन से दूर रखने का फैसला किया है।

Khabar Monkey

फवाद खान का बॉलीवुड सफर

यदि बात फवाद खान के बॉलीवुड करियर की करें तो उन्होंने सोनम कपूर के अपोजिट फिल्म ‘खूबसूरत’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। इसके बाद वह आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ सुपरहिट फिल्म ‘कपूर एंड संस’ और रणबीर कपूर व अनुष्का शर्मा के साथ ‘ऐ दिल है मुश्किल’ जैसी बड़ी फिल्मों में अहम किरदारों में नजर आए, जहां भारतीय दर्शकों ने उन्हें भरपूर प्यार दिया। हाल ही में साल 2025 में फवाद खान अभिनेत्री वाणी कपूर के साथ फिल्म ‘अबीर गुलाल’ में दिखाई दिए थे। हालांकि पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के बीच उपजे तनाव के चलते इस फिल्म को भारत में रिलीज नहीं किया जा सका और इसे केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ही दर्शकों के सामने पेश किया गया। यह फिल्म पिछले साल 29 अगस्त को वैश्विक स्तर पर सिनेमाघरों में उतरी थी। फिल्म में फवाद खान और वाणी कपूर के अलावा ईशा गुप्ता, फरीदा जलाल, सोनी राजदान, परमीत सेठी और राहुल वोहरा जैसे अनुभवी कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply