DharamViral

बृहस्पति की प्रिय राशियों की लॉटरी, 2 जून से अक्टूबर तक तरक्की के मजबूत योग, खुद चलकर आएगा पैसा, सम्मान और खुशियां

बृहस्पति की प्रिय राशियों की लॉटरी, 2 जून से अक्टूबर तक तरक्की के मजबूत योग, खुद चलकर आएगा पैसा, सम्मान और खुशियां

Goru Gochar 2026 Impact on Favourite Rashiyan: वैदिक ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, धन, सुख, सौभाग्य और धर्म का कारक ग्रह माना है। 2 जून को गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश कर चुके हैं। यह गोचर बेहद खास माना जा रहा है। इसके प्रभाव से 3 राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। बृहस्पति का यह गोचर कर्क, धनु और मीन राशि के जातकों के लिए नए अवसर लेकर आएगा। करियर, धन, शिक्षा और पारिवारिक जीवन से जुड़े मामलों में इन राशियों को बेहतरीन परिणाम मिल सकते हैं।

बृहस्पति की प्रिय राशियों की लॉटरी, 2 जून से अक्टूबर तक तरक्की के मजबूत योग, खुद चलकर आएगा पैसा, सम्मान और खुशियां
बृहस्पति की प्रिय राशियों की लॉटरी, 2 जून से अक्टूबर तक तरक्की के मजबूत योग, खुद चलकर आएगा पैसा, सम्मान और खुशियां

गुरु का कर्क राशि में गोचर है खास

बृहस्पति को सबसे शुभ और कल्याणकारी ग्रहों में से एक है। जब ग्रह अपनी उच्च राशि में गोचर करता है तो उसके शुभ प्रभावों में वृद्धि होती है। इसी कारण कर्क राशि में गुरु का प्रवेश महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जो नए अवसर, प्रगति और सकारात्मक बदलाव लाएगा।

कर्क राशि: सुनहरा समय

बृहस्पति का यह गोचर कर्क राशि में ही हो रहा है, इसलिए इस राशि वालों के लिए यह समय बेहद खास साबित होगा। अगर लंबे समय से आपके काम अटके पड़े थे, तो अब उनमें गति आ सकती है। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होने के संकेत हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यक्तित्व में भी पॉजिटिव चेंजेस देखने को मिलेंगे।

भूमि, भवन, वाहन और संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना है। करियर में नई जिम्मेदारियां और अवसर मिलेंगे। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी, जिसका फायदा पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में मिल सकता है।

धनु राशि: भाग्य का साथ

धनु राशि के स्वामी स्वयं देवगुरु बृहस्पति हैं। ऐसे में गुरु का यह राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ होगा। आर्थिक मामलों में सुधार के अवसर हैं। आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। जून से लेकर अक्टूबर तक आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। शिक्षा, प्रबंधन, सलाहकार और नेतृत्व क्षेत्र वाले लोगों को विशेष लाभ और मेहनत के अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं।

मीन राशि: खुलेंगे सफलता के रास्ते

मीन राशि भी बृहस्पति की स्वामित्व वाली राशि है। ऐसे में गुरु का यह गोचर मीन राशि के जातकों के लिए कई शुभ संभावनाएं ला सकता है। शिक्षा, संतान और प्रेम संबंधों से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 

कार्यस्थल पर नई योजनाएं सफल हो सकती हैं और करियर में आगे बढ़ने के अवसर हैं। मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति का अनुभव करेंगे। गुरु की कृपा से लंबे समय से चली आ रही परेशानियों में राहत मिलने के संकेत हैं। साथ ही आपके परिवार और सामाजिक जीवन में भी अच्छे बदलाव आएंगे।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

Khabar Monkey

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply