Viral

बीजिंग पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, 9 साल बाद चीन की धरती पर उतरा ‘एयरफोर्स वन’

दुनिया की दो सबसे बड़ी महाशक्तियों के बीच कूटनीतिक रिश्तों का एक नया अध्याय आज से शुरू हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने विशेष विमान ‘एयरफोर्स वन’ से चीन की राजधानी बीजिंग पहुंच चुके हैं। बीजिंग एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग के बाद चीनी अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। यह दौरा इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि लगभग 9 साल बाद कोई अमेरिकी राष्ट्रपति चीन की आधिकारिक यात्रा पर आए है।

बीजिंग पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, 9 साल बाद चीन की धरती पर उतरा ‘एयरफोर्स वन’
बीजिंग पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, 9 साल बाद चीन की धरती पर उतरा ‘एयरफोर्स वन’

कल होगी शी-ट्रंप ‘मुलाकात’
राष्ट्रपति ट्रंप के इस दौरे का सबसे अहम पड़ाव कल यानी 14 मई 2026 को होने वाली शिखर वार्ता है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप के बीच होने वाली इस मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं। माना जा रहा है कि दोनों नेता द्विपक्षीय व्यापार, व्यापारिक प्रतिबंधों में ढील और भविष्य की तकनीक (AI) जैसे संवेदनशील मुद्दों पर गंभीर चर्चा करेंगे।

ईरान और पश्चिम एशिया संकट के साये में दौरा
ट्रंप का यह चीन दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब पश्चिम एशिया में ईरान के साथ तनाव चरम पर है। अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का मानना है कि इस वैश्विक संकट के बीच ट्रंप का चीन पहुंचना कूटनीतिक रूप से बेहद अहम है। अमेरिका इस मुलाकात के जरिए वैश्विक शांति और सुरक्षा के मुद्दों पर चीन का सहयोग या स्पष्ट रुख हासिल करना चाहता है।

Khabar Monkey

व्यापारिक रिश्तों पर जमी बर्फ पिघलने की उम्मीद
ट्रंप के साथ आए उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल में एलन मस्क जैसे दिग्गज बिजनेस लीडर्स भी शामिल हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने संकेत दिए हैं कि वे चीन को अमेरिकी व्यापार के लिए और अधिक ‘खुलने’ का आग्रह करेंगे। इस दौरे से उम्मीद की जा रही है कि पिछले कुछ वर्षों से दोनों देशों के बीच जारी आर्थिक और तकनीकी ‘कोल्ड वॉर’ में कुछ नरमी आएगी।

Leave a Reply