HealthViral

बिना खोले भी चमक जाएगा Exhaust Fan, जानें महीनों की जमी चिपचिपी गंदगी को हटाने की ट्रिक्स

किचन और बाथरूम में लगा एग्जॉस्ट फैन अगर गंदा-चिपचिपा हो गया है और आप उसे बिना खोले साफ करने का सोच रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके काम का हो सकता है। Exhaust Fan बदबू, धुआं और नमी को बाहर निकालने का काम करते हैं। वॉशरूम वाला फैन तो फिर भी जल्दी साफ हो जाता है लेकिन किचन के एग्जॉस्ट फैन पर चिकनाई, गंदगी और तेल की ऐसी परत जमती है कि इसे हटाना कई बार टेड़ी खीर साबित होता है। इसलिए कई बार लोग सोचते ही रह जाते हैं कि इसे आज साफ करेंगे या कल साफ कर लेंगे। आप बिना खोले भी आप Exhaust Fan को साफ कर सकते हैं।

बिना खोले भी चमक जाएगा Exhaust Fan, जानें महीनों की जमी चिपचिपी गंदगी को हटाने की ट्रिक्स
बिना खोले भी चमक जाएगा Exhaust Fan, जानें महीनों की जमी चिपचिपी गंदगी को हटाने की ट्रिक्स

सबसे पहले हटाएं सूखे ब्रश से धूल

एग्जॉस्ट फैन को बंद कर दें। उसके बाद उसकी जाली और ब्लेड पर जमी धूल को पुराने पेंट ब्रश या टूथब्रश से हल्के हाथों से साफ करें। ऐसा करने से गंदगी की मोटी परत हट जाएगी। बाद में इससे सफाई के दौरान कालापन नहीं होगा।

सिरका और लिक्विड साबुन वाला स्प्रे

फैन की सफाई के लिए आप घर में स्प्रे तैयार करें। इसके लिए एक स्प्रे बोतल में 1 कप गुनगुना पानी, 2 चम्मच सफेद सिरका और कुछ बूंदें लिक्विड साबुन की लेनी हैं। सभी चीजों को मिलाएं और जाली-ब्लेड पर हल्का स्प्रे कर लें। इसको थोड़ी देर ऐसे ही छोड़ दें। फिर माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछ दें। इससे चिपचिपी परत ढीली पड़ सकती है।

तकिए के पुराने कवर से करें सफाई

फैन की पंखुड़ियों को साफ करने के लिए पुराना तकिया कवर लें। इसे फैन की जाली पर चढ़ाकर धीरे-धीरे खींचें। इससे धूल और गंदगी बाहर गिरने के बजाय कवर के अंदर जमा हो सकती है।

Khabar Monkey

तेल-चिकनाई के निशान ऐसे हटाएं

अगर फैन किचन के पास रखा है और उस पर चिकनाई जम गई है, तो कपड़े पर थोड़ा बेकिंग सोडा लगाकर जाली को साफ करें। बाद में गीले कपड़े से पोंछ दें। इससे चिपचिपापन कम हो सकता है।

छोटी जगहों को कॉटन बड्स से करें साफ

फैन की जाली और बटन के आसपास की छोटी जगहों को साफ करने के लिए आप कॉटन बड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बिना खोले भी फैन ज्यादा साफ दिख सकता है।

इन बातों का रखें ध्यान

गीले कपड़े से सफाई करने के बाद फैन को 15–20 मिनट सूखने दें। इसके बाद ही प्लग लगाकर इस्तेमाल करें। अगर हर महीने सिर्फ 5–10 मिनट फैन साफ किया जाए, तो धूल और चिपचिपी गंदगी ज्यादा जमा नहीं होती और फैन लंबे समय तक अच्छी हवा देता रहता है।

Leave a Reply