मुंबई। रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। शो के नए प्रोमो के साथ इस सीजन की थीम और बड़े ट्विस्ट की झलक भी सामने आ गई है। इस बार बिग बॉस का घर सिर्फ घर नहीं, बल्कि अखाड़े की तरह नजर आने वाला है, जहां कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला और रणनीति का खेल पहले से ज्यादा दिलचस्प होने की उम्मीद है।

शो के होस्ट सलमान खान ने नए प्रोमो में एक खास ट्विस्ट का संकेत दिया है। इसे ‘एक वरदान’ और ‘एक्स्ट्रा जीवनदान’ से जोड़कर देखा जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर कंटेस्टेंट को खेल में एक अतिरिक्त मौका मिल सकता है, लेकिन इस वरदान के साथ कुछ पेचीदे नियम भी जुड़े होंगे।
अखाड़े में बदलेगा खेल का अंदाज
प्रोमो में सलमान खान अखाड़े के बीच नजर आते हैं। इससे संकेत मिलता है कि इस बार शो की थीम मुकाबले, जंग और रणनीति के इर्दगिर्द रखी गई है। हालांकि, प्रोमो में दिखाया गया अखाड़ा असली बिग बॉस हाउस का हिस्सा है या सिर्फ थीम आधारित सेट, इसकी पूरी जानकारी मेकर्स ने अभी स्पष्ट नहीं की है।
सबसे बड़ा आकर्षण ‘एक्स्ट्रा जीवनदान’ वाला ट्विस्ट है। सलमान के मुताबिक यह सुनने में जितना आसान लगता है, असल में उतना सीधा नहीं है। यही नियम कंटेस्टेंट्स की रणनीति, जोखिम और घर के समीकरणों को काफी हद तक बदल सकता है।
अब देखना होगा कि ‘बिग बॉस 20’ में यह वरदान किस तरह इस्तेमाल किया जाएगा और कौनसा कंटेस्टेंट इस नए नियम का सबसे ज्यादा फायदा उठा पाएगा। शो का ग्रैंड प्रीमियर सितंबर में होने की चर्चा है।